फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट हैं टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की दिव्यांका त्रिपाठी? कपल ने खुद बताई इसकी सच्चाई

Fri, 22 Mar 2019 08:43 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक दाहिया दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिलहाल वह स्टार प्लस के रियलिटी शो द वॉइस को होस्ट कर रही हैं। ऐसे में उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में उनका पेट थोड़ा हाईलाइट हो रहा है। इस फोटो को देखकर अटकलें लगाई गईं कि दिव्यांका प्रेग्नेंट हैं। इस पर दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया का जवाब आया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
television - फोटो : instagram
दिव्यांका ने इस तस्वीर की हकीकत बताई है। उन्होंने कहा, 'जिस व्यक्ति ने इस तस्वीर को एडिट किया है, वो बहुत ही टैलेंट्ड है, वाकई में उसने मेरी इस तस्वीर को ऐसे एडिट किया है जिसमें कि मेरा पेट बेहद बड़ा दिख रहा है, मुझे नहीं पता कि इसके पीछे कौन है।'
विज्ञापन

3 of 5
Divyanka Tripathi - फोटो : file
लेकिन, विवेक ने दिव्यांका की बात को बीच में ही काटते हुए कहा कि 'यह कोई एडिटिंग नहीं बल्कि यह सही है, हमने इसे हटा दिया है और इस एक तरफ रख लिया है, क्योंकि जब भी हमे ऐसी कोई अफवाह चाहिए होती है तो दिव्यांका पेट पर तकिये का इस्तेमाल कर फोटो क्लिक करवा लेती हैं, और फिर इसे हटा देती हैं।'

4 of 5
Divyanka Tripathi - फोटो : FIle
वहीं, दिव्यांका ने जब अपनी ये तस्वीर देखी थी तो उन्हें खूब हंसी आई थी। उन्होंने बताया कि उनके फैन्स इस फोटो को लेकर गुस्सा कर रहे थे, लेकिन उनकी हंसी नहीं रुक रही थी। गौरतलब है कि दिव्यांका को लेकर पहले भी कई बार इस तरह की अफवाहें फैल चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Divyanka - फोटो : file
आखिर में आपको बता दें कि विवेक और दिव्यांका ने इस होली पर खूब इन्जॉय किया। गौरतलब है कि दोनों 8 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें