फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: विवादों के बाद अब इस कॉमेडियन ने छोड़ा कपिल शर्मा का शो, क्या वजह कश्मीर फाइल्स से जुड़ी?

Wed, 30 Mar 2022 09:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, लेकिन इस बार शो बंद होने को लेकर या फिर विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रमोट न करने की वजह से चर्चा में नहीं आया है। खबरें आ रही हैं कि जल्द ही सुमोना चक्रवर्ती शो को अलविदा कहने वाली हैं। हालांकि अभी इस बात को लेकर सुमोना की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन सुमोना का नया प्रोजेक्ट इस बात की ओर इशारा जरूर कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
द कपिल शर्मा शो में सुमोना - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सुमोना अब कपिल का शो छोड़कर एक बंगाली शो 'शोना बंगाल' करने जा रही हैं। इसमें सुमोना को बंगाल की खूबसूरती को एक्सपलोर करने का मौका मिलेगा। यह शो 30 मार्च से आठ बजे जी जेस्ट पर आएगा। शो के प्रोमो को सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 4
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram @sumonachakravarti
शो के बारे में बात करते हुए सुमोना ने कहा कि मुझे इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। मुझे इस शो के जरिए उन कहानियों को उजागर करने का मौके मिलेगा, जो मेरे जीवन का हिस्सा तो रही हैं, लेकिन दूर से। शो में मैं मुझे विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोगों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा, जो मेरे लिए एक बहुत बढ़िया अनुभव होगा। बंगाल की सुंदरता मुझे कभी भी सरप्राइज करने में विफल नहीं होती है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन

4 of 4
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram @sumonachakravarti
सुमोना ने आगे बताया कि जब जी जेस्ट की टीम उनकी पास इस सो को लेकर पहुंची, तो उन्हें लगा कि यह कुछ ऐसा है, जिसका मैं हिस्सा बनना पसंद करूंगी। मुझे हमेशा से यात्रा करना, नई जगहों और संस्कृतियों का पता लगाना पसंद है और इसे करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि मुझे अपने ही राज्य बंगाल को और बेहतर तरीके से एक्सपलोर करने का मौका मिला है। हालांकि अभी सुमोना ने ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ने बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन कयास यहीं लगाए जे रहे हैं कि वह अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें