फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'DaySpl: कपिल शर्मा पर बयान दे चर्चा में आई थीं सुगंधा मिश्रा, कहा था- 'वे बहकावे में आते हैं..'

Thu, 23 May 2019 05:14 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sugandha Mishra
मशहूर कॉमेडियन और गायिका सुगंधा मिश्रा आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 23 मई, 1988 को जालंधर में हुआ था। वह एक टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता भी हैं। हालांकि वह कई कॉमेडी शोज और स्टेज पर अपना हुनर साबित कर चुकी हैं लेकिन कपिल शर्मा के शो से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। इस शो में वह एक शिक्षिका विद्यावती का किरदार निभाया करती थीं।

 
विज्ञापन

2 of 5
Sugandha Mishra
सुगंधा ने सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इसके बाद वह कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। साल 2018 की शुरुआत में कपिल शर्मा का शो विवादों से घिरा रहा था। इस दौरान उनके शो की साथी सुगंधा ने कहा था 'कपिल अपना स्टारडम संभाल नहीं पाए और यही कारण हैं कि उनका शो विवादों में है।' इधर, विवादों के बीच कपिल का शो बंद ही हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Sugandha Mishra
एक इंटरव्यू में सुगंधा ने कहा था 'कपिल ने घरवालों को मनाकर ही इस इंडस्ट्री से जुड़े थे और यही वजह है कि उन्हें इतनी अपार सफलता मिली, लोगों ने जब भी मुझसे कपिल के बारे में पूछा कि वह कैसे इंसान हैं तो इसपर मैं बहुत गर्व से कहती थी कि वह अभी भी पहले की ही तरह हैं, वह अब भी लोगों की मदद करने में पीछे नहीं रहते, दूसरों के बारे में सोचना उनकी प्राथमिकता है।'

4 of 5
Sugandha Mishra
सुगंधा ने आगे कहा था - 'यह वह कपिल नहीं हैं जिसे मैं जानती हूं। मेरे परिवार को मनाया और मुझे मुंबई लेकर आए। उनका यह बर्ताव उनके करियर को नीचे की ओर ले जाएगा। मुझे ऐसा लगता है कि अचानक मिली सफलता को वह संभाल नहीं पाए। अपने आप पर से काबू खो बैठे यहां तक कि अपनी टीम पर भी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sugandha Mishra
सुगंधा ने प्रीति सिमोस और कपिल के बारे में बात करते हुए कहा था - 'जब हम लोग शो में साथ काम करते थे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। यह सब फिल्म फिरंगी के दौरान शुरू हुआ। मुझे लगता है तभी से उनमें बदलाव आना शुरू हो गया। उनकी नई टीम हम लोगों को अलग करना चाहती थी शायद टीम को ही बदलना चाहती थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें