फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये जादू है जिन्न का' शो के हीरो का खुलासा, असल जिंदगी में भी कर सकता है ये ‘खेल’

Thu, 17 Oct 2019 11:13 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी शो 'ये जादू है जिन्न का' - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे परदे पर पारलौकिक शक्तियां इन दिनों टीआरपी की नई गारंटी बन रही हैं। हर चैनल को एक शो ऐसा चाहिए जिसमें खूब सारा जादू टोना हो, फंतासी हो और हो साजिशें और तिकड़में। इस भीड़ में कुछ अलग दिख रहा है नया शो, ये जादू है जिन्न का जिसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं विक्रम सिंह चौहान।

इस शो में नया और अलग क्या है?
अभी पारलौकिक कथानकों पर आधारित कई शो अच्छे चल रहे हैं, लेकिन हमारा शो एक जादुई कल्पना है। इसमें मेरे किरदार और रोशनी के बीच रोमांस का पुट भी है, साथ ही अमन और उसकी मां की कहानी भी बेहद अहम है।
विज्ञापन

2 of 5
विक्रम सिंह चौहान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
भारतीय टेलीजिवन पर स्पेशल इफेक्ट्स का दबदबा बढ़ रहा है, ये जादू है जिन्न का के स्पेशल इफेक्ट्स का कहानी पर कितना असर है?
इस सीरियल की पहली झलक देखते ही समझ आ जाता है कि इसके वीएफएक्स में कितना समय, मेहनत और पैसा लगा है। शो के प्रोमो इसके एपिसोड्स से ही काटे गये हैं, जैसा फिल्मों में होता है, ताकि दर्शकों को शो का ‘फर्स्ट लुक’ मिले। प्रोमो मेरी बैक स्टोरी का हिंट देंगे और यह कि मैं जो कर रहा हूँ, क्यों कर रहा हूँ। मैं इस शो के स्पेशल इफेक्ट्स से बहुत प्रभावित हूं। इस शो का वीएफएक्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है और ऐसे भव्य शो का हिस्सा बनना मेरे लिये खुशकिस्मती है।
विज्ञापन

3 of 5
विक्रम सिंह चौहान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
 तो किरदार क्या है आपका इस शो में?
बचपन से ही मुझे सर्कस देखने जाना पसंद था और सर्कस जाने के पीछे मेरा एक ही लक्ष्य होता था, जादू का खेल, जानवरों या इंसानों के स्टंट नहीं। जादूगर के प्रदर्शन को लेकर मैं हमेशा उत्सुक रहता था। मैंने जादू की किताबें पढ़ना शुरू कर दिया ताकि मैं इसके बारे में ज्यादा जान सकूं। इस शो के प्रोड्यूसर्स ऐसा कलाकार चाह रहे थे जो जादू जानता हो। मेरा किरदार अमन एक नवाब है, जिसके पास जादुई शक्तियाँ हैं और ऐसा अतीत है, जो वह हर किसी से छुपा रहा है।

4 of 5
विक्रम सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति शर्मा के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
अदिति बहुत जीवंत और ऊर्जावान कलाकार है। वह बहुत बोलती है और अच्छी बातें बोलती हैं। कई बार साथी कलाकारों से घुलने-मिलने में दो तीन दिन लगते हैं, लेकिन अदिति यह काम पांच मिनट में कर लेती है। उनका स्टाइल बिंदास है, वह बहुत ही सरल और सहज भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रम सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
ये शो पटौदी पैलेस में लॉन्च करने के पीछे क्या वजह रही?
पटौदी पैलेस सैफ अली खान का घर है। मैं नवाब की भूमिका में हूं और जब भी हम नवाबों की बात करते हैं तो उनका जिक्र आती है है। इसीलि हमने ये जादू है जिन्न का शो को पटौदी पैलेस में लॉन्च किया। शो पुराने जमाने का नहीं है, हमने बहुत ज्यादा उर्दू का इस्तेमाल नहीं किया है। यह समकालीन है और मेरा किरदार बहुत प्रासंगिक है और यहीं से ये विचार आया।

पढ़ें: दोस्त की शादी में श्लोका मेहता ने सास नीता अंबानी के साथ किया जोरदार डांस, देखें वीडियो
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें