फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये रिश्ता' की सास समेत ये सात टीवी कपल मनाएंगे पहला करवाचौथ, एक हैं रीवा की राजकुमारी

Thu, 17 Oct 2019 07:50 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Mohena Kumari Singh and Parul Chauhan - फोटो : file photo
17 अक्टूबर को ना केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि टेलीविजन के कई सारे सितारे भी शादी के बाद पहला करवाचौथ मनाएंगे। इस सितारों में  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की सास से लेकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सुहासी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री शामिल हैं। यहां तक कि कॉमेडी किंग की पत्नी भी शादी के बाद पहला करवाचौथ का व्रत मनाएंगी। जानिए शादी के बाद कौन से टीवी सितारे अपना पहला करवाचौथ मनाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
Parul Chauhan married - फोटो : Instagram
पारुल चौहान-चिराग ठक्कर 
बिदाई' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली अभिनेत्री पारुल चौहान ने चिराग ठक्कर से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। इन दोनों ने बीते साल 12 दिसंबर को शादी की थी। पारुल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार्स शामिल हुए थे। शादी के बाद पारुल का यह पहला करवाचौथ है। पारुल आखिरी बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नजर आई थीं। इस सीरियल में पारुल ने कार्तिक गोयनका की मां और नायरा की सास का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

3 of 8
sharad malhotra - फोटो : file photo
शरद मल्होत्रा-रिप्सी भाटिया
टीवी के पॉपुलर अभिनेता शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) ने फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) से इस साल 20 अप्रैल को शादी की थी। इन दोनों ने सबसे पहले गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म की थी। शरद और रिप्सी की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। शरद घोड़ी चढ़कर अपनी दुल्हन को लेने गए थे। शरद ने अपनी बरात में डांस भी किया था। शादी के बाद रिप्सी का यह पहला करवाचौथ होगा। 

4 of 8
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। कपिल ने गिन्नी के साथ अपने होमटाउन में शादी की थी। शादी के बाद कपिल ने रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी जिसमें बॉलीवुड और टेलीविजन की कई हस्तियां आई थीं। शादी के बाद ही कपिल ने 'द कपिल शर्मा शो' से भी कमबैक किया। गिन्नी इस वक्त गर्भवती हैं। शादी के बाद गिन्नी का यह पहला करवाचौथ होगा। 
विज्ञापन

5 of 8
Pooja Ghai weeding - फोटो : instagram
पूजा घई-नौशीर
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) सीरियल से जुड़ी एक अभिनेत्री ने इस साल लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ दूसरी शादी रचा ली। शादी करने की जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फैंस को दी थी।  इस एक्ट्रेस का नाम पूजा घई (Pooja Ghai) है। पूजा घई ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सुहासी का रोल निभाया था। पूजा घई ने लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहीं जिसके बाद शादी का फैसला लिया। दूसरी शादी के बाद पूजा का यह पहला करवाचौथ होगा। 
विज्ञापन

6 of 8
Sheena Bajaj Rohit Purohit - फोटो : Instagram
शीना बजाज-रोहित पुरोहित
टीवी की मशहूर अभिनेत्री शीना बजाज इस साल जनवरी में शादी की थी। शीना बजाज और रोहित पुरोहित का यह पहला करवाचौथ है। 
विज्ञापन

7 of 8
Kunal Jaisingh wedding - फोटो : Instagram
कुणाल जयसिंह-भारती कुमार
सीरियल 'इश्कबाज' में ओमकारा का किरदार निभाने वाले अभिनेता कुणाल जयसिंह की पत्नी का शादी के बाद पहला करवाचौथ का व्रत होगा। कुणाल ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड भारती कुमार के साथ 20 दिसंबर को मुंबई के एक मंदिर में शादी रचाई थी। इसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। 
विज्ञापन

8 of 8
mohena singh - फोटो : social media
 मोहिना सिंह-सुयश रावत
अभिनेत्री मोहिना सिंह शादी के बंधन में बंध गईं। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल हुए। यही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंचे। मोहिना खुद भी रीवा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। मोहिना की हाल ही में शादी हुई है। शादी के बाद मोहिना का पहला करवाचौथ का व्रत होगा।

यह भी पढ़ें:- केबीसी 11: 'रावण' से जुड़े सवाल का कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब और हार गया लाखों, क्या आपको पता है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें