फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार प्लस में अफरातफरी, शुरू नहीं हो पाया अनुपमा का प्रसारण, अब दांव सब टीवी टाइप इस सीरियल पर

Sat, 21 Mar 2020 02:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपमा, महाराज की जय हो - फोटो : Social Media
छोटे परदे के धारावाहिकों की शूटिंग में कोरोना को लेकर आए व्यवधान का सबसे पहला असर स्टार प्लस पर पड़ा है। स्टार प्लस का नया धारावाहिक अनुपमा अपने तय समय पर लॉन्च नहीं हो सका। अब इसकी जगह स्टार प्लस ने आने वाले सोमवार से एक ऐसा धारावाहिक प्रसारित करने का फैसला किया है, जिसका ट्रेलर देखकर ही लगता है कि ये एक डिब्बाबंद सीरियल को मिला पुनर्जीवन है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महाराज की जय हो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना संकट के समय में किसी नए धारावाहिक का एलान अपने आप में ही काफी उत्सुकता जगाता है। इन दिनों मुंबई के तमाम टेलीविजन कार्यक्रम निर्माता अपने मौजूदा धारावाहिकों की शूटिंग बंद होने से परेशान हैं। ज्यादातर चैलनों पर इनके एपीसोड्स के रिपीट टेलीकास्ट की ही तैयारी है। ऐसे में स्टार प्लस ने अपने 'खजाने' से एक टाइम ट्रैवल कॉमेडी शो 'महाराज की जय हो' बाहर निकाला है।
विज्ञापन

3 of 5
महाराज की जय हो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तकरीबन हर मनोरंजन चैनल के पास ऐसे कार्यक्रमों की भरमार रहती है जिनके पायलट एपीसोड मंजूर होने के बाद धारावाहिकों की शूटिंग तो हो जाती है, लेकिन ये धारावाहिक लॉन्चिंग के इंतजार में महीनों अटके रहते हैं। एक धारावाहिक 'महाराज की जय हो' का ट्रेलर स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया है जिसमें इसकी प्रसारण की तारीख 23 मार्च यानी सोमवार से रात 9 बजे बताई गई है।

4 of 5
Rupali Ganguly
इसी समय पर पिछले सोमवार से स्टार प्लस ने अपना नया धारावाहिक अनुपमा प्रसारित करने का ऐलान महीने की शुरुआत में किया था। रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर इस शो का प्रचार प्रसार भी शुरू हो चुका था लेकिन टेलीकास्ट से ऐन पहले चैनल प्रबंधन ने इसका प्रसारण स्थगित करने का फैसला ले लिया। सूत्र बताते हैं कि ऐसा धारावाहिक के एपीसोड पर्याप्त संख्या में शूट न हो पाने के चलते किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rupali Ganguly - फोटो : social media
अब चैनल ने एकाएक शनिवार को एक नया फैसला ले लिया। इसके मुताबिक आने वाले सोमवार से धारावाहिक 'महाराज की जय हो' का प्रसारण रात 9 बजे किया जाएगा। स्टार प्लस की ब्रांडिंग से ये धारावाहिक बिल्कुल मेल नहीं खाता है। इसका ट्रेलर इसके सब टीवी के लिए बने होने की भी चुगली करता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक कार अचानक से महाभारत काल में चली जाती है और सीधे धृतराष्ट्र के दरबार में जा उतरती है। ये कार आज के जमाने के संजय की है जो महाभारत काल के संजय के समय में जा पहुंचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें