स्क्रिप्ट में बदलाव, नए चेहरों की एंट्री और पूरे शो का लुक बदलने के बाद भी स्टार प्लस का शो 'नामकरण' टीआरपी की रेस में फिसड्डी साबित हुआ। ऐसा नहीं है कि लोग महेश भट्ट निर्देशित इस शो को देखना नहीं चाहते। यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है, मगर लोग इसे टीवी पर देखने की जगह ऑनलाइन देख रहे हैं। इस वजह से शो की टीआरपी कम होती है।