पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है लेकिन उससे पहले कंटेस्टेंट के नामों को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता है। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। पिछले कई दिनों से कुछ नामों पर चर्चा हो रही है जो इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आए हैं उनमें एक नाम है पम्मी आंटी का।