फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटेस्ट तस्वीर के बाद पहली बार सामने आया कपिल शर्मा का बयान, खुश हो जाएंगे लाखों फैंस

Wed, 29 Aug 2018 06:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma
कॉमेडिनय कपिल शर्मा लंबी बीमारी के बाद अब जल्द टीवी पर कमबैक करने वाले हैं। वह अपनी बीमारी की वजह से लंबे समय से चर्चा से दूर थे लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से काफी सुर्खियां बतौरी हैं। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि वह जल्द ही अपने हिट शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आने वाले हैं। यह खबर उन सभी फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma
सूत्रों की माने तो खबर आ रही है कि कपिल शर्मा अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ अक्टूबर में दोबारा कमबैक कर सकते हैं। इस बात पर खुद कपिल भी मुहर लगा चुके हैं। दरअसल एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि मैं जल्द ही एक नए सीजन के साथ टीवी पर लौटने वाला हूं। अभी इसको लेकर कई लोगों से बात चल रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma
कपिल ने बातचीत में कहा कि मैं फैंस से यह वादा करता हूं मैं जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' नए सीजन के साथ वापस लौटूंगा। ये शो भी बिल्कुल पिछले शो की तरह ही मजेदार होगा और दर्शकों को भी खूब मजा आएगा। अपनी हेल्थ के बारे में भी कपिल ने बात की और कहा कि मैं अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हूं लेकिन मैं अब अपनी पहले से ज्यादा ध्यान रख रहा हूं और मैं इससे तेजी से कवर कर रही हूं। 

 

4 of 5
Kapil Sharma
कपिल ने यह भी बताया कि वह हाल ही में अपने परिवार के साथ एक छोटे से वैकेशन के लिए बाहर गए थे। वहां पर उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ काफी बेहतर वक्त बिताया। मेरा मानना है कि इससे मुझे बीमारी से जल्द ठीक होने में मदद मिलेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma
गौरतलब है कि कपिल बीते काफी वक्त से बीमार चल रहे हैं और उसकी वजह से वह काफी विवादों में भी फंस चुके थे। 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' के बंद होने के बाद उन्होंने 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा शो' के जरिए कमबैक करने की कोशिश की थी लेकिन यह फैंस को उतना पसंद नहीं आया और आखिर में यह शो बंद करना पड़ा। अब जब वह मानसिक तौर पर फिर ठीक हो रहे हैं तो माना जा सकता है कि एक बार फिर वह फैंस की दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें