फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क टॉपलेस हुई एक्ट्रेस का नया खुलासा, 'डायरेक्टर्स की करतूतों के सबूत हैं मेरे पास'

Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sri reddy
तेलुगू फिल्म एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने शनिवार को डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर कास्टिंग काउच होने का आरोप लगाया था। इसके चलते उन्होंने बीच सड़क पर टॉपलेस होकर विरोध किया था। उनका कहना था कि इतना यौन उत्पीड़न झेलने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिला। 
विज्ञापन

2 of 5
श्री रेड्डी
अब उन्होंने सीएनएन-आईबीएन से बातचीत के दौरान सवाल उठाया कि आखिर क्यों लड़कियों को कास्टिंग काउच से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा, 'हम लोग सेक्स डॉल नहीं हैं। कई बड़े निर्माता-निर्देशकों और एक्टर्स ने मेरा यौन शोषण किया। मेरे पास इस बात का सबूत भी है।'
विज्ञापन

3 of 5
श्री रेड्डी
'कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर ने काम दिलाने के लालच में मेरी न्यूड तस्वीरें लीं और वीडियो भी बनाया। इतना सब कुछ झेलने के बाद भी काम नहीं दिया गया। उत्तर भारत की एक्ट्रेस को ज्यादातर टॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह दी जाती है। पिछले 10-15 सालों से टॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ उत्तर भारतीय एक्ट्रेस ही नजर आ रही हैं।'

4 of 5
श्री रेड्डी
जब श्री ने फिल्म इंडस्ट्री का घिनौना सच सामने लाने की कोशिश की तो उनके मकानमालिक ने उनसे घर खाली करने को कह दिया। यह बात उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। उन्होंने कहा, 'मेरे मकान मालिक ने मुझे बुलाया और घर खाली करने को कह दिया। कितने महान हैं वो। वो एक आईएएस ऑफिसर रह चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्री रेड्डी
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में श्री रेड्डी ने कहा, 'मैं एक पीड़ित हूं, एक फिल्म निर्माता के बेटे ने स्टूडियो में मेरा इस्तेमाल किया। सेक्स के लिए स्टूडियो सबसे सुरक्षित जगह होती है। बड़े निर्देशक, निर्माता और एक्टर स्टूडियो को जिस्मफरोशी के अड्डे की तरह इस्तेमाल करते हैं। वे रेड लाइट एरिया की तरह होते हैं। बिना इजाजत कोई अंदर नहीं आ सकता। पुलिस भी चेक नहीं करती।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें