फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: श्रीसंथ ने भेजा अपने ही दोस्त करणवीर को धोखे से जेल, गुस्से में लाल हुई ये एक्ट्रेस

Fri, 02 Nov 2018 09:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बिग बॉस 12 का माहौल अब गरमाता जा रहा है। जैसे-जैसे घर से कंटेस्टेंट कम होते जा रहे हैं वैसे-वैसे दोस्त दुश्मन बनते जा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है करणवीर और श्रीसंथ के बीच की बढ़ती दूरियां। जी हां, ये दोनों भाई आपस में एक-दूजे को फूटी आंख नहीं भा रहे हैं हालांकि इनमें दोस्ती हो गई थी लेकिन..
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
दरअसल, घर में पहली बार कैप्टन बने श्रीसंथ बहुत खुश हैं। वह काफी समय से कैप्टेंसी के लिए तरस रहे थे। बता दें कि कैप्टन तय होने के बाद घर में काल कोठरी में भेजने का समय आया। ऐसे में बिग बॉस ने आखिरी फैसला घर के नये कैप्टन श्रीसंथ पर छोड़ दिया लेकिन श्रीसंथ ने अपने दोस्त करणवीर को ही जेल की सजा का पात्र मानकर काल कोठरी में डाल दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
karanvir bohra - फोटो : voot
श्रीसंथ के करणवीर को जेल भेजने के बाद सभी घरवाले श्रीसंथ के इस फैसले पर हैरान हैं क्योंकि कुछ समय पहले ही श्रीसंथ ने करणवीर के साथ अपने झगड़े को खत्म किया था। इसके बाद करणवीर ने भी कैप्टेंसी टास्क के दौरान श्रीसंथ को बहुत सपोर्ट किया था। बता दें कि सबसे ज्यादा श्रीसंथ को दीपिका ने फटकार लगाई। 

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
वहीं, घर में दीपक और सोमी को लेकर बहुत बातें बनाई जा रही है। वो इसलिए क्योंकि दीपक ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें सोमी जैसी लड़की बहुत पसंद हैं। अब दीपक सोमी को लेकर काफी पॉजेसिव भी दिख रहे हैं। उन्होंने सोमी से खाने के लिए पपीता भी मांगा और सोमी से भी पूछा कि तुमने खा लिया, फिर क्या था किचन में खड़ी दीपिका और करणवीर ने इसपर बहुत अजीब ही रिएक्शन दिया। 
Is something special brewing between #DeepakThakur and #SomiKhan in the #BB12 house? Tune in to #BiggBoss12 tonight at 9 PM for all the masti. pic.twitter.com/IoUEHEAPHY
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
आखिर में बता दें कि शो में आज रात के एपिसोड में एक टास्क होगा जिसमें सोमी, जसलीन और सृष्टि में से किसी एक को रोहित को अपनी प्यार भरी बातों में फंसाना होगा। जो ऐसा करने में कामयाब हो जाएगी वो इस टास्क को जीत जाएगी। ऐसे में रोहित को सबसे ज्यादा सृष्टि की बातें प्यार भरी लगीं और उनका दिल उनपर आ गया और इसी के साथ सृष्टि ने ये टास्क भी जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें