फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीसंथ ने तोड़ा बिग बॉस का रूल, घर में 3 दिन से रजाई में चुपचाप इस्तेमाल कर रहे मोबाइल!

Thu, 20 Sep 2018 05:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sreesanth
बिग बॉस 12 में दूसरे दिन से कंटेस्टेंट श्रीसंथ ने घर में बखेड़ा खड़ा किया हुआ है। ना तो वो टास्क को अच्छे से खेल रहे और ना ही किसी से ढंग से बात कर रहें हैं। कभी किसी की परवरिश पर सवाल पर उठा रहे हैं तो कभी किसी को गालियां दे रहे हैं। लेकिन अब यह बात सामने निकलकर आ रही है कि श्रीसंत को घर में मोबाइल का इस्तेमाल करते देखा गया है जो बिग बॉस के रूल के मुताबिक गलत है... बता दें कि श्रीसंत का मोबाइल चलाने वाला वीडियो बिग बॉस 12 ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sreesanth
वीडियो में श्रीसंथ के साथ-साथ सबा और सोमा आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं, रजाई में श्रीसंत अपने हाथ में कुछ चला रहे हैं जिसकी लाइट उनके मुंह पर पड़ रही है। वीडियो से लग रहा है कि श्रीसंत मोबाइल चला रहे है। घर में बहुत अंधेरा है जिसकी वजह श्रीसंत के हाथ में क्या है सही से पता नहीं चल पा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg boss 12
लेकिन आपको बता दें कि श्रीसंत कभी भी घरवालों के साथ नहीं सोते हैं। क्योंकि जब से शो शुरू हुआ है वह लिविंग एरिया में सो रहे हैं। इसलिए इस बात पर यकीन करना थोड़ा आसान हो रहा है कि श्रीसंथ मोबाइल चला रहे है। यहां तक साथ कंटेस्टेंट के बार-बार साथ सोने पर भी श्रीसंथ नहीं मानी। 

4 of 5
Bigg boss 12
बात करें आज रात 20 सितंबर के एपिसोड की तो बता दें कि आज घर में लक्जरी बजट टास्क होगा जिसमें अनूप जलोटा राजकुमार के किरदार में नजर आएंगे साथ ही इस टास्क में रोशमी, कृति और दीपिका राजुकमारी के रोल में नाचती नजर आएंगी।  बता दें कि इस हफ्ते घर बेघर होने के लिए दीपिका, सृष्टि, सोमी, सबा, अनूप, जसलीन, शिवाशीष, सौरभ, कृति और रोशमी नॉमिनेट हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sreesanth
वहीं आज रात घर में श्रीसंथ और शिवाशीष के बीच बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। शो के प्रिव्यू के मुताबिक, श्रीसंथ और शिवाशीष एक दूजे को गाली देते नजर आएंगे। झगड़े को बढ़ता देख घरवाले दोनों को समझाएंगे भी। लेकिन दोनों का गुस्सा सातवें आसमान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें