फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spy Bahu: मिलिए छोटे परदे की अनोखी हिंदुस्तानी जासूस से, सोमवार से दिखाएगी प्रेम के पीछे छुपे असली रहस्य

Thu, 10 Mar 2022 04:44 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
स्पाई बहू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जासूसी फ्रेंचाइजी फिल्मों में जेम्स बॉन्ड की सारी फिल्में इन दिनों भारतीय दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर देख रहे हैं। जैसन बॉर्न का करिश्मा नेटफ्लिक्स पर दिख ही चुका है। यशराज फिल्म्स भी अपनी जासूसी दुनिया का विस्तार ‘टाइगर 3’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों से करने जा रहा है। लेकिन, भारतीय टेलीविजन पर इन दिनों किसी सस्पेंस ड्रामा कहें कि जासूसी सीरियल की कमी शिद्दत से महसूस की जा रही है। पूरी तरह से जासूसी सीरियल तो नहीं लेकिन जासूसी के तड़के वाला एक रोमांटिक ड्रामा जल्द ही टेलीविजन के दर्शक आने वाले सोमवार से शुरू होने जा रहे धारावाहिक ‘स्पाई बहू’ में देख पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
स्पाई बहू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह शो एक जासूस सेजल की कहानी है, जो एक संदिग्ध आतंकवादी योहान नंदा की असलियत उजागर करने के लिए एक मिशन पर निकलती है, लेकिन अंत में उसके साथ प्यार में पड़ जाती है। किसी भी अन्य जोड़े की तरह सेजल और योहान एक-दूसरे के प्यार में दुबे हुए हैं, लेकिन इसके साथ ही वह एक दूसरे से कुछ रहस्य छुपा रहे हैं और अपना रिश्ता बिगाड़ने का जोखिम भी उठा रहे हैं। इस नए धारावाहिक 'स्पाई बहू' का प्रीमियर 14 मार्च को रात 9 बजे कलर्स पर चैनल पर होने जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
स्पाई बहू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जामनगर शहर में आधारित कहानी 'स्पाई बहू' एक भोली भाली, खुश रहने वाली भाग्यशाली लड़की सेजल की कहानी है जो अपने परिवार से बेहद प्रेम करती है और उनके लिए एक सुरक्षित भविष्य तलाश कर रही है। सेजल की परफेक्ट लाइफ बेहद छोटी है क्योंकि उसे अपने अतीत  के दुख की झलकियां मिलने लगती हैं। जैसे ही उसे अपनी सच्चाई के बारे में पता चलता है, सेजल की जीवन में एक बहुत बड़ा परिवर्तन आ जाता है, जहां पर उसे एक  गुप्त मिशन में काम करने के लिए कहा जाता है। सेजल को एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी द्वारा भर्ती किया जाता है, उसे योहान नंदा नाम के एक व्यक्ति और उसके परिवार की जासूसी करने के लिए कहा जाता है जो कि एक संदिग्ध आतंकवादी है। अपने आकर्षक व्यक्तित्व का उपयोग करते हुए, वह नंदा के घर में घुसपैठ करने में सफल हो जाती है और योहान  की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखने लगती है।

4 of 6
स्पाई बहू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक की निर्माता अश्विनी यार्डी कहती हैं, “मैं कलर्स चैनल की स्थापना के दौरान इसका एक अभिन्न अंग रही हूं। यह एक घर वापसी जैसा लगता है और मुझे कलर्स के साथ अपना पहला शो 'स्पाई बहू' की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जो जासूसी के के साथ एक शानदार प्रेम कहानी को उजागर करता है । सेजल और योहान की कहानी बेहद खूबसूरत और रोमांटिक है, लेकिन साथ ही यह रहयस्यमयी भी है। दर्शक इससे बेहद खुश हैं और रुपहले पर्दे पर जीवंत होते देख मैं भी बहुत उत्साहित हूं।"
विज्ञापन

5 of 6
स्पाई बहू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक में सना सैय्यद को सेजल की भूमिका मिली है, वह कहती हैं, “जासूसी कहानियों के लिए मेरे दिल में हमेशा एक विशेष प्रेम रहा है और मैं बेहद खुश हूं कि एक ऐसी ही कहानी 'स्पाई बहू' का हिस्सा बनने जा रही हूं। मैं सेजल की भूमिका निभा रही हूं, जो एक ऐसी लड़की है जो हमेशा मस्ती में रहती है लेकिन इसके साथ ही बेहद तेजतर्रार भी है। सेजल का ध्यान अपने मिशन पर पूरी तरह से केंद्रित रहता है जब तक उसे योहान से प्यार नहीं हो जाता है। मैं बेहद रोमांचित महसूस कर रही हूं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्पाई बहू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक में योहान का रोल कर जा रहे सेहबान अजीम के मुताबिक, "स्पाई रोमांस की कहानी बेहद जादुई होती है जो उसे बहुत आकर्षक बनाती है। योहान का रोल प्ले करने का आनंद ही अलग है क्योंकि उसके व्यक्तित्व के कई दिलचस्प पहलू हैं, और योहान के व्यक्तित्व का रहस्यपूर्ण खिंचाव मुझे बेहद पसंद है। योहान जैसा दिलचस्प किरदार निभाने का मौका देने के लिए मैं इसके निर्माताओं का सदा आभारी रहूंगा और इस नई यात्रा में आगे बढ़ने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें