फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूममेट ने मां के साथ एक्ट्रेस पर किया जानलेवा हमला, कांच से चेहरा भी चाहा बिगाड़ना, जानें पूरा मामला

Wed, 28 Aug 2019 09:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नलिनी नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शो 'नामकरण'  और 'स्पिल्ट्सविला' फेम एक्ट्रेस नलिनी नेगी ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी रूममेट रह चुकीं प्रीति राणा और उनकी मां ने उन पर जानलेवा हमला किया है। इसके साथ ही नलिनी ने बताया कि मां-बेटी ने ग्लास से उनके चेहरे पर भी हमला करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
नलिनी नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल  स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में नलिनी ने बताया कि वो पिछले कुछ सालों से प्रीति के साथ रहती थीं। लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने फ्लैट बदलने की सोची और मुंबई के ही दूसरे इलाके ओशिवारा में फ्लैट ले लिया। इसकी वजह से प्रीति उस फ्लैट में अकेले रह गईं।
विज्ञापन

3 of 6
नलिनी नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कुछ दिनों बाद प्रीति नलिनी के पास आईं और कहा कि क्या वो कुछ दिन के लिए उनके साथ रह सकती हैं। इस पर नलिनी मान गईं और प्रीति उनके साथ रहने लगी। नलिनी बताती हैं- 'मैंने ये फ्लैट इसलिए लिया था ताकि मैं अपने माता-पिता के साथ रह सकूं और उस वक्त मेरे माता पिता दिल्ली में बहन के पास गए थे तो मैंने प्रीति को वहां रहने दिया।'

4 of 6
नलिनी नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
नलिनी आगे बताती हैं कि मैंने प्रीति को कुछ दिन बाद कहा कि जैसे ही मेरे माता-पिता आएंगे तो तुम्हें घर छोड़ना पड़ेगा। लेकिन एक- दो दिन के बाद ही प्रीति की मां भी उस फ्लैट में रहने आ गईं। लेकिन फिर भी मैंने कुछ नहीं कहा क्योंकि मुझे लगा कि वो प्रीति की मदद के लिए आई होंगी।
विज्ञापन

5 of 6
नलिनी नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
नलिनी ने आगे कहा- 'पिछले सप्ताह अचानक वो मुझसे बहस करने लगीं। मैं जिम जा रही थी, लेकिन वो लगातार मुझे गालियां दे रही थीं और भद्दे-भद्दे कमेंट कर रही थीं।  मैंने उसे शांत रहने को कहा लेकिन उसने नहीं माना। उसने अपनी बेटी प्रीति को फोन किया और उससे मेरी काफी शिकायत की। वहीं प्रीति ने घर आते ही मुझ पर चिल्लाने लगी। मैंने प्रीति को पूरा मामला बताना शुरू ही किया था दोनों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नलिनी नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे नलिनी ने इंटरव्यू पर कहा- 'प्रीति राणा की मां ने ग्लास उठाया और मेरे चेहरे पर मारने लगी। वो बार-बार मेरे चेहरे पर हमला कर रही थी। मैं गिर पड़ी और दोनों मेरे ने मुझे बहुत मारा। उन्होंने मुझे करीबन मार ही दिया था लेकिन मैं किसी तरह बच गई।' वहीं जैसे ही नलिनी के परिवार को पता लगा तो वो मुंबई आए और पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पढ़ें: कार्तिक आर्यन के साथ सेल्फी के लिए इस लड़की ने छोड़ी फ्लाइट, खींचे गाल तो एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें