फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: अर्शी खान पर बड़ा खुलासा, दर्ज हैं 10 क्रिमिनल केस, उम्र भी 27 नहीं

Wed, 25 Oct 2017 07:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Arshi Khan
मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली अर्शी खान मूलरुप से अफगानिस्तान की हैं और फिलहाल बिग बॉस 11 में अच्छी टीआरपी बटोर रही हैं। लेकिन साउथ की एक एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अर्शी खान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Arshi
एक्ट्रेस गहना ने अर्शी पर खुलासा किया है कि उन्होंने शो में अपनी उम्र गलत बताई है और वे एक 50 साल  के शख्स से शादी भी कर चुकी हैं। गहना का कहना है कि वे खुद भोपाल से हैं जहां अर्शी रहती हैं। गहना ने अर्शी की उम्र 32 साल से ज्यादा बताई है। लेकिन शो में अर्शी ने अपनी उम्र 27 साल बताई हुई है। गहना का कहना है कि उन्होंने स्कूल से अर्शी की सही उम्र का पता किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Arshi
गहना ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि अर्शी की शिक्षा भी जाली है। गहना ने ये भी कहा कि बिग बॉस ने जाली शैक्षिक कागजातों के आधार पर कैसे अर्शी को घर में एंट्री दे दी। बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी से अपनी रिलेशनशिप बताने के चलते अर्शी सुर्खियों में आई थी। यहां तक अर्शी ने शाहिद के साथ सेक्स करने की बात भी कही थी। लेकिन गहना ने इसपर कहा कि सेक्स तो बहुत दूर की बात है अर्शी तो आज तक शाहिद से  फेस टू फेस भी मिली भी नहीं है। 

4 of 5
Arshi
गहना का अर्शी पर सबसे बड़ा ये आरोप है कि उनपर 10 आपराधिक मामलों के केस लंबित हैं। जिनमें सबसे बड़ा आरोप अर्शी के अपने न्यूड शरीर पर भारत और पाकिस्तान के झंडे की पेंटिग बनवाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gehna Vashishth
गहना ने अर्शी की एक 50 साल के शख्स से शादी होने के सबूत देने की बात कही है। खबर है कि गहना आने वाले कुछ दिनों में एक प्रेस कांफ्रेस के जरिए इन सब बातों का खुलासा करने वाली हैं। लेकिन गहना के आरोपों में कितनी सच्चाई हैं ये तो गहना ही जानती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें