बिग बॉस 11 में आज रात दर्शकों को फुल मसाला मिलने वाला है। एपिसोड शुरू होते ही घरवालों में भूत का खौफ दिखाई देगा तो वही बाद में लग्जरी बजट के टास्क में बात हाथापाई तक आ जाएगी। कुल मिलाकर आज रात टेलीकास्ट होने वाला एपिसोड दर्शकों को पूरा एंटरटेन करने वाला है।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 11: साउथ की एक्ट्रेस ने अर्शी खान पर किए चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
2 of 5
एपिसोड शुरू होते ही घरवालें महजबी से डरते हुए दिखाई देंगे। दरअसल महजबी आधी रात को उठकर बैठ जाती है और एकटक निगाह से देखती है। ऐसे में एक समय घरवालों में उसका खौफ तक दिखाई देगा।
विज्ञापन
3 of 5
लग्जरी बजट के लिए बिग बॉस का घर जंगल में तब्दील किया जाएगा और सभी घरवालों को दो टीमों में बांट दिया जाएगा। दोनों टीमों को जंगल में रहना है। इसमें आकाश ददलानी और हिना खान दोनों आमने- सामने होंगे।
ये भी पढ़ें- बात-बात पर चप्पल से पीटने की धमकी देती हैं सपना चौधरी, इस बार तो पार कर दी हदें
4 of 5
अब आगे की कहानी आप सोच ही सकते हैं जब दोनों आमने- सामने होंगे तो जंगल का माहौल कैसा होगा। नौबत हाथापाई तक आ जाती है। आकाश की टीम के सदस्य आज ज्यादा की आक्रामक नजर आएंगे।