India's Best Dancer
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन सबके अलावा रंजीत ने बताया कि एक बार में सेट पर सिर्फ छह प्रतियोगियों को ही बुलाया जाएगा। उनकी प्रस्तुति खत्म होने के बाद उन्हें दूसरे क्षेत्र में भेज दिया जाएगा, उसके बाद ही अगले छह लोग उनकी जगह पर आ सकेंगे। रंजीत कहते हैं, 'प्रतियोगियों के परिवारीजनों को इसी बीच सेट पर आने की अनुमति नहीं होगी। कार्यस्थल पर मौजूद सभी लोगों का बीमा भी होगा। बुधवार से ये सभी लोग अभ्यास करना शुरू कर रहे हैं।' बता दें कि इस शो में गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस जज के रूप में मौजूद हैं। वहीं, इस शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट करते हैं।