बीते दिनों टेलीविजन पर प्रसारित हुए मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आए उमर रियाज और राजीव अदातिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। राजीव और उमर की मुलाकात बिग बॉस के घर में ही हुई थी। उमर रियाज शो में शुरू से ही बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। वहीं राजीव वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए इस शो का हिस्सा बने थे। शो में जहां उमर रियाज के खेल को दर्शकों ने बेहद पसंद किया तो वहीं राजीव के मजाकिया अंदाज ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
शो के दौरान दर्शकों को उमर रियाज, नेहा भसीन और घर के कुछ अन्य सदस्यों के बीच अच्छी खासी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। ऐसे में घर के बाहर आने के बाद भी वह अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर सोशल मीडिया पर आपने इस गेट- टू- गेदर की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।