फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: जन्म के तीन महीने बाद आदित्य नारायण ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, जमकर प्यार लुटा रहे फैंस

Mon, 23 May 2022 06:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी जगत के मशहूर रियलिटी शो होस्ट, एक्टर और जाने-माने गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण इन दिनों परिवार समय बिता रहे हैं। कुछ महीने पहले ही पिता बने अभिनेता आदित्य नारायण की बेटी त्विशा ने अपने तीन महीने पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण की बेटी त्विशा - फोटो : Instagram

टीवी जगत के मशहूर रियलिटी शो होस्ट, एक्टर और जाने-माने गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण इन दिनों परिवार समय बिता रहे हैं। कुछ महीने पहले ही पिता बने अभिनेता आदित्य नारायण की बेटी त्विशा ने अपने तीन महीने पूरे कर लिए हैं। ऐसे में आदित्य ने इस खास मौके पर पहली बार फैंस के साथ अपनी नन्हीं परी की झलक साझा की है। आदित्य नारायण ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की, जिसमें पहली बार उन्होंने त्विशा का चेहरा फैंस को दिखाया है।

विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने जन्म के तीन महीने बाद पहली बार सोशल मीडिया पर बेटी चेहरा साझा किया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर को ना सिर्फ आदित्य के फैंस बल्कि इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी बेहद पसंद कर रहे हैं और नन्हीं परी पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आदित्य ने एक बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है। 

विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण अपनी बेटी के साथ - फोटो : social media

सिंगर ने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कल मेरी बेटी 3 महीने की हो जाएगी। यह रही हमारी खूबसूरत परी त्विशा नारायण झा। सामने आई इस तस्वीर में आदित्य और श्वेता की बेटी बेहद प्यारी नजर आ रही है। तस्वीर में एक छोटे से बास्केट में लेटी त्विशा सफेद रंग की रॉम्पर ड्रेस पहनी नजर आ रही है। इसके साथ ही सर पर लगाया नॉट वाला हेयर बैंड उन्हें बेहद प्यारा लुक दे रहा है।
 

 

 

4 of 5
आदित्य नारायण श्वेता अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं। आदित्य के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मशहूर गायक और कंपोजर विशाल ददलानी ने कमेंट किया, वह सब कुछ हैष पैरों का आशीर्वाद लेकर नया शो शुरू करते हैं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन गायिकाओं में से एक सुनिधि चौहान ने त्विशा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- मेरा बच्चा, गॉड ब्लेस यू। इसके अलावा हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़, पलक मुच्छाल, विक्रांत मेस्सी, हर्ष लिंबाचिया समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में जनवरी में आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी श्वेता की प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद 24 फरवरी को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों ने अपनी बेटी का नाम त्विशा रखा। हालांकि, बेटी के जन्म के बाद से ही कपल ने नन्ही परी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने से परहेज किया था। लेकिन लंबे समय बाद फैंस को आदित्य की बेटी की झलक आखिरकार देखने को मिल ही गई।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें