फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्सेस स्टोरी: 20 साल पहले McDonald’s में काम करती थीं स्मृति ईरानी, टीवी से राजनीति में ऐसे रखा था कदम

Mon, 23 Mar 2020 02:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Smriti Irani - फोटो : twitter
स्मृति ईरानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पहले टीवी की दुनिया और अब राजनीति, स्मृति ईरानी ने दोनों जगह ही अपना हुनर साबित किया है। मॉडलिंग से अभिनय और अभिनय से मंत्री बनने में स्मृति ईरानी ने एक लंबा सफर तय किया है। स्मृति इस वक्त मोदी सरकार में कपड़ा, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभाल रही हैं। राजनीति में आने के बाद स्मृति ने भले ही टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन उनके अभिनय की आज भी लोग तारीफ करते नहीं थकते। स्मृति ईरानी का 23 मार्च को जन्मदिन है। आज स्मृति जिस मुकाम पर हैं वो उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। ऐसे में आगे की स्लाइड में देखिए स्मृति के फर्श से अर्श तक की कहानी।
विज्ञापन

2 of 6
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। स्मृति ईरानी 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। स्मृति ने होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से 12वीं क्लास तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
smriti irani pictures - फोटो : file photo
स्मृति (Smriti Irani) ने सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। 1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। इसी साल वह मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' के गाने 'बोलियां' में परफॉर्म करती नजर आईं। खास बात है कि मॉडलिंग में आने से पहले स्मृति McDonald’s में भी काम कर चुकी हैं।

4 of 6
smriti irani pictures - फोटो : Social Media
साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। बहुत ही कम लो इस बात को जानते होंगे कि 'तुलसी विरानी' का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ईरानी को पहले एकता कपूर की टीम ने रिजेक्ट कर दिया था।'
विज्ञापन

5 of 6
kyuki saas bhi kabhi bahu thi - फोटो : file photo
स्मृति ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि, 'मैं 20 साल तक टीवी से जुड़ी रही। इसने मुझे इंडियन पॉलिटिक्स में आने का प्लेटफॉर्म दिया और मैं इसके लिए हमेशा टीवी की आभारी रहूंगी। इसके अलावा, एकता कपूर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। कई लड़कियों के साथ जब मैं उनके यहां ऑडिशन देने गई थी तो मैं टीवी के लिए फिट नहीं थी। टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने मुझे शो के लिए सेलेक्ट किया। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए स्मृति को पांच इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, चार इंडियन टेली अवॉर्ड्स और आठ स्टार परिवार अवॉर्ड्स मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : social media
इसके अलावा स्मृति ने 2001 में पौराणिक सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार भी निभाया था। उन्होंने 'विरुद्ध' 'तीन बहुरानियां' और 'एक थी नायिका' जैसे कई सीरियल्स में भी काम किया। 2001 में उन्होंने पारसी एंटरप्रेन्योर जुबिन ईरानी से शादी कर ली। जुबिन की पहली पत्नी का नाम मोना था। मोना और स्मृति पहले से ही दोस्त थे। जुबिन और मोना के अलग होने के बाद जुबिन ने स्मृति से शादी की। उनके एक बेटा और बेटी हैं। इसके अलावा स्मृति की एक सौतेली बेटी शानेल भी हैं। शानेल जुबिन और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी हैं। साल 2003 में स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी जुड़ीं और टीवी की दुनिया से किनारा कर लिया।

कोरोना संक्रमित होने पर कनिका कपूर को अस्पताल में दिया जा रहा ये खाना, जानें डाइट प्लान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें