फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझसे शादी करोगी' की विनर ने शहनाज पर लगाया आरोप, बोलीं- 'उसने लड़कियों के कैरेक्टर...'

Sun, 22 Mar 2020 07:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aanchal khurana - फोटो : social media
मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के खत्म होने के बाद मेकर्स ने नया शो 'मुझसे शादी करोगे' शुरू किया था। हालांकि ये शो दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कम टीआरपी और फिर कोरोना वायरस की वजह से जल्द ही इसे बंद करने का फैसला किया गया। शो भले ही खत्म हो गया है लेकिन इससे जुड़े विवाद खत्म होते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Aanchal Khurana - फोटो : twitter
रियलियी शो की विजेता आंचल खुराना ने शहनाज गिल पर हमला किया और कहा कि उन्होंने लड़कियों के कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं। वेबसाइट स्पॉटबॉय से बातचीत के दौरान आंचल ने ये भी आरोप लगाए कि शहनाज ने अंकिता श्रीवास्तव को बदनाम किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Paras Chhabra and Aanchal Khurana - फोटो : twitter
आंचल ने कहा कि 'शो में मेरी पारस के साथ एक डेट थी। उस दौरान पारस ने पूछा था कि अंकिता बारे में मैं क्या सोचती हूं। तब मैंने कहा था कि अंकिता लड़कों के साथ काफी सहज हैं। उसका व्यवहार काफी फ्रैंक है। वो बलराज को भी किस करने लिए कहती है फिर पारस से भी किस के लिए कहती है।'

4 of 5
शहनाज गिल - फोटो : Social Media
आंचल का कहना है कि शहनाज ने इसी बात को मुद्दा बना लिया था। उन्होंने लड़कियों के कैरेक्टर को बदनाम करने की कोशिश की। आंचल ने आगे कहा कि शहनाज ने शो के दौरान कई बार ये सवाल उठाया था कि कोई भी लड़की यहां सती सावित्री नहीं है। यही नहीं उन्होंने लड़कियों की वर्जिनिटी को लेकर भी कई उल्टी सीधी बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shehnaz gill - फोटो : colors instagram
बता दें कि 'मुझसे शादी करोगे' शो में पारस छाबड़ा ने आंचल खुराना को अपनी दुल्हनिया के तौर पर चुन लिया है। हालांकि वो आंचल से शादी कब करेंगे ये तो वहीं बता सकते हैं। हालांकि शो खत्म होने केबाद आंचल ने पारस को केवल अपना दोस्त बताया था। ऐसे में ये सवाल उठने लगे थे कि क्या शो के जरिए दर्शकों को बेवकूफ बनाया गया है।

11 दिन से घर में कैद प्रियंका और निक, रोमांटिक अंदाज में तस्वीर की शेयर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें