टीवी के रिएलिटी शो की लिस्ट में एक नया शो 'स्मार्ट जोड़ी' आजकल टॉप पर चल रहा है। इस शो में पॉपुलर सेलिब्रिटी जोड़ियां अपना हुनर दिखा रही हैं। शो में कई हाईएस्ट पेड कपल भी हैं। इसमें भोजपुरी स्टार मोनालिसा और विक्रांत भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस जोड़ी ने बेस्ट वेडिंग जोड़ी का खिताब अपने नाम किया है। ये खिताब जीतकर दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।