फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 6 एक्ट्रेस को जब टीवी में मिला मौका तो फेमस होने के लिए कीं बोल्डनेस की सारी हदें पार

Sat, 03 Aug 2019 05:23 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rubina
छोटे परदे की दुनिया भी खूब पॉपुलर है और इसके स्टार भी किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। सीरियल की दुनिया भले ही छोटी मानी जाती हो लेकिन इसमें काम करने वाली एक्ट्रेस ज्यादा फेमस होने के लिए वेब सीरीज जैसी इंडस्ट्री का भी सहारा ले ही लेती हैं। इनमें छोटे परदे की ऐसी 6 एक्ट्रेस शामिल हैं, जिन्होंने पॉपुलैरिटी को पाने के लिए इन वेब सीरीज में एक से बढ़कर बोल्ड सीन दिए। आइए जानते हैं इन एक्ट्रेस के बारे में....  
विज्ञापन

2 of 7
surveen chawla - फोटो : social media
फिल्म हेट स्टोरी-2 में अपने बोल्ड अंदाज से पहचान रखने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला छोटे परदे से ही आई हैं। उन्हें टीवी सीरियस 'कहीं तो होगा' में चारू के किरदार में देखा गया था। इतना ही नहीं वह कई पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
anita hasnandani
स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में काम कर रही एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अनीता को कई बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया है। फिलहाल अनीता पॉपुलर रियालिटी शो नच बलिए 9 में नजर आ रही हैं।

4 of 7
Mauni Roy
मोनी रॉय ने  अब बॉलीवुड फिल्म 'रेस 3' से बड़े परदे पर दस्तक दे दी है। पॉपुलर सीरियल 'नागिन' से फेमस यह एक्ट्रेस कई बार अपने बिकिनी वाले लुक में गजब ढाती नजर आई हैं। बता दें कि वह झलक दिखला जा के सीजन 9 में देखी गई थीं। इतना ही मोनी को सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में बतौर लीड एक्ट्रेस देखा गया था।  
विज्ञापन

5 of 7
रुबीना - फोटो : SELF
छोटे परदे की संस्कारी बहू रूबी डायलिक को 2008 में आया टीवी सीरियल 'छोटी बहू' से पॉपुलैरिटी मिली थी। लेकिन रियल लाइफ में यह बहू काफी हॉट और बोल्ड है। बता दें कि रूबी ने कई बार सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक वाले फोटो शेयर किये हैं जिससे उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए। बता दें कि हाल ही में रूबी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है।
विज्ञापन

6 of 7
Shama Sikander
शमा सिकंदर छोटे परदे का जाना माना नाम है लेकिन वह कुछ सालों के लिए टीवी की दुनिया से अचानक गायब हो गई थीं। हाल ही में उन्हें बोल्ड फिल्म सेक्सोहोलिक में भी देखा गया था। हाल ही में पूरे बॉलीवुड को सकते में डालने वाला मीटू मूवमेंट पर भी शमा ने अपनी बात रखी थी। बता दें कि शमा सोशल मीडिया पर अकसर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gauhar Khan
आखिर में बात करेंगे बिग बॉस की विनर गौहर खान के बारे में। गौहर खान छोटे परदे का जाना माना नाम है। बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस 7 जीतकर गौहर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। साथ ही वह डांसिग शो 'झलक दिखला जा' के तीसरे सीजन में फर्स्ट रनर अप रहीं। गौहर की अदाओं के लोग आज भी दीवाने हैं। उन्हें फिल्म बेगम जान में आखिरी बार देखा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें