फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की 'सीता' 23 साल बाद फिल्मों में करेंगी वापसी, बनेंगी 'आतंकी अफजल गुरु' की पत्नी

Thu, 04 Jan 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी के मशहूर रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि पिछले कई सालों से वो ग्लैमर की दुनिया से गायब हैं लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। करीब 23 साल बाद दीपिका बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। 

पढ़ेंः न्यू ईयर सेलीब्रेशन पर बयान देकर Troll हुईं तापसी, लोग बोले-तुम्हें हिन्दुओं से ही दुश्मनी है क्या?
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका फिल्म 'गालिब'  में नजर आने वाली हैं। वह फिल्म में आतंकी अफजल गुरु की पत्नी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और वाराणसी में हो रही है। फिल्म में गालिब की मां 'तबस्सुम' के किरदार में वह बिल्कुल अलग नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रामानंद सागर की रामायण में सीता के किरदार में नजर आने वालीं दीपिका को लोग सालों तक नहीं भूले थे। फिलहाल वह स्क्रीन पर वापसी करते हुए कुछ अलग अंदाज में दिखाई देंगी। खबर है कि फिल्म 'गालिब' आतंकी अफजल गुरु के बेटे गालिब पर बन रही है। फिल्म की पहले शेड्यूल की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है।

पढ़ेंः 'पद्मावती' के फैंस के लिए गुड न्यूज, इस तारीख को रिलीज हो सकती है फिल्म
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि रामायण की सीता करीब 23 साल बाद कैमरे के सामने आ रही हैं। दीपिका इससे पहले साल 1989 में फिल्म 'घर का चिराग' और साल 1991 में फिल्म 'रुपए 10 करोड़' में एक्टिंग कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें