फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: अर्शी के जाने के गम को भुलाने आएगा ये सिंगर, सलमान का टास्क करेगा बोलती बंद

Sun, 24 Dec 2017 04:41 PM IST
amarujala.com-Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस में अर्शी खान के जाने के बाद से ही मायूसी छाई हुई है जिसे भुलाने के लिए शो में सिंगर मीका सिंह अपने सुपरहिट गानों का तड़का लगाने पहुंचे। जी हां, क्रिसमस के मौके पर मीका सिंह घरवालों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे...
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 11
सिंगर मीका सिंह का हर गाना हिट है और इन्हीं हिट गानों को लेकर वे बिग बॉस के घर में नजर आए। जहां शो के होस्ट सलमान खान ने उनको एक टास्क दे डाला। सलमान ने उन्हें गाने पहचानने का टास्क दिया। जिसमें मीका को ना तो गाना सुनाया जाएगा और ना ही दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Mika Singh
ऐसे में मीका सिंह सोच में पड़ गए। लेकिन सलमान ने मीका को बताया कि उन्हें इमोजी आइकन को देखकर गाना पहचानना है। इसके बाद टास्क में पहले इमोजी में 'बार बार देखो हजार बार देखो। दूसरा गाना 'तेनू काला चश्‍मा जचदा'  और तीसरा गाना सलमान की सुपरहिट फिल्‍म 'सुल्‍तान' से 'जग घुमया थारे जैसा न कोई'। इन तीनों को गानों को मीका ने सलमान के साथ गाया।  .@MikaSingh ke Santa bann kar aane se bana #BB11 ke ghar ka Christmas dhamakedaar! Catch all the drama tonight at 9 PM on #WeekendKaVaar. #BBSneakPeek pic.twitter.com/iQL61QqAmu — COLORS (@ColorsTV) December 24, 2017

4 of 5
Bigg Boss 11
वहीं, मीका सिंह ने सलमान की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि भाई तो भाई। बता दें कि इस वीकेंड का वार में अर्शी खान घर से बेघर हो गई हैं। लेकिन अर्शी घर से चली जाएंगी इस बात की किसी को खबर नहीं थी। एक तरह से घरवालों के साथ-साथ दर्शकों के लिए ये फैसला चौंकाने वाला है।   .@BeingSalmanKhan and @MikaSingh have a fun time guessing the songs through emoticons! Watch them tonight at 9 PM on #WeekendKaVaar. #BBSneakPeek pic.twitter.com/t5y9iU7qag — Bigg Boss (@BiggBoss) December 24, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger zinda hai
हाल ही में सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई है जिसे साल की जबरदस्त ऑपनिंग मिली है। बता दें कि फिल्म की पहले दिन की कमाई 33.75 करोड़ बताई जा रही है जबकि फिल्म के 40 करोड़ का आकड़ा छूने की आशंका जताई जा रही थी।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें