फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो में पहुंचा गायक किशोर कुमार का परिवार, जानिए क्या हुआ

Sun, 21 Apr 2019 10:15 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमित कुमार - फोटो : Twitter

'द कपिल शर्मा' के आज रात 21 अप्रैल के एपिसोड में गायक किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर, उनके बेटे अमित और सुमित कुमार दस्तक देने वाले हैं। इसका एक प्रोमो वीडियो सोनी टीवी चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया हैं। वीडियो में सभी मेहमान खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि एपिसोड में गायक अमित कुमार भी कई खुलासे और दिलचस्प किस्से सुनाते नजर आएंगे।

विज्ञापन

2 of 5
किशोर कुमार - फोटो : Twitter

शो में अमित कुमार अपने पिता किशोर के कई गानों को अपने अलग-अलग अंदाज में गाते दिखेंगे। इस दौरान कपिल ने सदाबहार एक्ट्रेस लीना चंदावरकर के साथ भी मस्ती की। कपिल ने लीना की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा आप जितनी बला की खूबसूरत हैं किशोर दा उतने ही शरारती थे। आपके चक्कर में सीरियस कैसे हो गए?. इस सवाल को सुनकर वे हंसने लगीं।

विज्ञापन

3 of 5
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram

कपिल के अलावा शो के बाकी हास्य कलाकारों इस दौरान कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस दी। बात करें सुमित कुमार की वह एक प्लेबैक सिंगर हैं। कई फिल्मों के गानों में वह अपनी आवाज दे चुके हैं। इसमें हिम्मतवाला, माइ नेम इज एंथोनी, धमाल, ट्रैफिक सिग्नल, अपना सपना मनी मनी, सहित कई फिल्में शामिल हैं।

4 of 5
the kapil sharma show

गौरतलब है कि बीते एपिसोड में पुराने जमाने के खलनायक रंजीत, गुलशन ग्रोवर और किरण कुमार ने शिरकत की थी। फिल्मों मे खलनायक की भूमिका निभाने वाले एक्टर रंजीत ने बताया कि फिल्मों में उन्होंने जिस तरह का किरदार निभाया है, पर्सनल लाइफ में वो इसके अपोजिट हैं। रंजीत ने खुलासा किया उनका असली नाम गोपाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the kapil sharma show - फोटो : instagram
रंजीत ने कहा, 'मैंने करीब 400 फिल्में की और लगभग सभी में विलेन की भूमिका निभाई। 'फिल्मों में मैं बुरे व्यक्ति का रोल में नजर आया जो दुनियाभर के सारे ऐब करता, शराब और सिगरेट पीता है लेकिन असल लाइफ में मैं शराब और सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाता हूं। मैं वेजिटेरियन हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें