फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद मल्होत्रा ने गर्लफ्रेंड रिप्सी संग लिए सात फेरे, विदाई के समय इमोशनल हो गए दूल्हा-दुल्हन

Sun, 21 Apr 2019 01:58 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
sharad malhotra
टीवी के पॉपुलर एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) ने फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) से शादी कर ली है । शरद ने रिप्सी संग 20 अप्रैल को सात फेरे लिए । इससे पहले दिन में सिख रीति रिवाज से गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म भी हुई । 
 
विज्ञापन

2 of 10
sharad malhotra
शरद और रिप्सी की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शरद घोड़ी चढ़कर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे । शरद ने अपनी बरात में डांस भी किया । 
 
विज्ञापन

3 of 10
sharad malhotra
शादी में शरद ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी । इसके साथ गोल्डन कलर की पगड़ी उसके साथ पेयर की । वहीं रिप्सी रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में दिखीं । शरद और रिप्सी ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाया । 
 

4 of 10
sharad malhotra
मंगलसूत्र पहनाते और सिंदूर लगाते शरद और रिप्सी का वीडियो सामने आया है। मीडिया के सामने भी दोनों ने जमकर पोज दिए । जयमाल की रस्म के बाद शरद ने रिप्सी को अपनी गोद में उठा लिया । 
 
विज्ञापन

5 of 10
sharad malhotra
रिप्सी की विदाई का वीडियाे भी सामने आया है । अपनी शादी के बारे में शरद ने कहा था, 'किसी ने नहीं सोचा था कि मैं इतनी जल्दी शादी कर लूंगा । सभी को यही लग रहा था कि मैं कम से कम एक साल बाद शादी करूंगा ।'
 
विज्ञापन

6 of 10
sharad malhotra
'जब आप किसी शख्स से मिलते हैं और आपको कनेक्शन दिखता है तो सबकुछ सही लगता है । मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि शादी तभी होगी जब होनी होगी । मुझे लगा कि अब शादी करने का सही समय आ गया है ।'
 
विज्ञापन

7 of 10
sharad malhotra
रिप्सी के बारे में बताते हुए शरद ने कहा था, 'वो एक बहुत अच्छी लड़की है । उसका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है । वो एक स्वतंत्र कामकाजी महिला है । वो हमेशा अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर चलती है ।' 
 

8 of 10
sharad wedding
शरद आगे कहते हैं, 'मुझे कोई ऐसा शख्स चाहिए था जो मुझे एक स्टार की तरह ना देखे । मैं हमेशा जमीन से जुड़ा रहना चाहता हूं और रिप्सी ये बेहतरीन तरीके से करती है ।'
 

9 of 10
sharad malhotra
शादी से पहले शरद और रिप्सी की संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई थी । इसमें टीवी के स्टार कृतिका सेंगर, विवियन दसेना और अदा खान जैसे कई सितारे पहुंचे थे । बता दें कि शरद, रिप्सी से पहले भी अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में रह चुके हैं । 
विज्ञापन

10 of 10
sharad malhotra
शरद एक्ट्रेस पूजा बिष्ट के करीबी माने जाते थे । कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है । इसके अलावा शरद, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को भी डेट कर चुके हैं । लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये रिश्ता खत्म हो गया था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें