सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : Social Media
इस वीडियो में शहनाज के साथ सिद्धार्थ भी नजर आए। वीडियो में शहनाज हंसते हुए कहती हैं, 'हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ।' सिद्धार्थ वीडियो में थोड़े कंफ्यूज्ड नजर आते हैं। फिर शहनाज को रिप्लाई करते हुए कहते है, 'ओके... अच्छा ऐसा है क्या, सही है... थैंक यू'। इस पर शहनाज भी उन्हें 'ओके' कह देती हैं। गौरतलब है कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी ने बिग बॉस 13 में भी खूब धमाल मचाया था। इस दौरान ट्विटर पर #SidNaz भी खूब ट्रेंड करता रहता था।