फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे के साथ अफेयर पर पहली बार बोले सिद्धार्थ शुक्ला, मारपीट का भी लगाया था आरोप

Mon, 17 Feb 2020 03:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
sidharth shukla, shilpa shinde - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों सेलिब्रेशन को एंजॉय कर रहे हैं। शो से बाहर आने के बाद सिद्धार्थ कई सवालों से घिरे नजर आए। बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ पर कई बड़े आरोप लगाए थे। अब पहली बार सिद्धार्थ का इस पर बयान आया है।
विज्ञापन

2 of 5
Sidharth Shukla - फोटो : voot
शिल्पा ने बताया था कि सिद्धार्थ के साथ वो 2010-11 में रिलेशनशिप में थीं। दोनों की मुलाकात फैमिली फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया लेकिन अफेयर के दौरान सिद्धार्थ का रवैया गालीगलौज से भरा था। वो कई बार शिल्पा के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla - फोटो : voot
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि 'मैं शिल्पा को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मुझे नहीं लगता वो इस तरह की इंसान हैं जो इस तरह की कोई भी बात करेंगी। मैं अभी घर से बाहर ही आया हूं। मुझे देखना पड़ेगा कि उन्होंने क्या कहा है।'  

4 of 5
shilpa shinde, sidharth shukla - फोटो : social media
इससे पहले शिल्पा ने कहा था कि 'सिद्धार्थ के साथ मेरा रिश्ता बहुत बुरा था। सिद्धार्थ अपनी पर्सनालिटी बिग बॉस में दिखा चुका है। रिलेशनशिप में रहते हुए वो काफी पजेसिव था। शुरुआत में ये चीजें अच्छी लगती हैं। ऐसा लगता है कि कोई आपसे बहुत प्यार करता है लेकिन बाद में इसी से चीजें बिगड़ने लगती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sidharth shukla - फोटो : social media
शिल्पा ने कहा, 'कई बार मैं सिद्धार्थ का फोन नहीं उठा पाती थी तो वो मुझे उल्टी सीधी बातें करने लगता था। अगर मैं उन सवालों के जवाब नहीं देती थी तो मुझे थप्पड़ मारता था। मुझे गालियां सुननी पड़ती थी। उसने मुझे एसिड अटैक की धमकी भी दी थी। उसने कहा था कि मुझे छोड़कर दिखाओ तुम्हारे मुंह पर एसिड फेंक दूंगा। मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा।'

ये अभिनेत्रियां हो चुकीं Oops मोमेंट का शिकार, मलाइका को पता चलते ही कैमरे के सामने से भागीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें