बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। महज 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने का कारण सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। सिद्धार्थ की मौत ने इंडस्ट्री को तगड़ा झटका दिया है। उनके यूं चले जाने से फैंस इतने दुखी हैं तो उनके परिवार के कष्ट का तो कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। सिद्धार्थ शुक्ला के तो वैसे कई करीबी दोस्त थे लेकिन पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली सना यानि शहनाज गिल उनके बहुत ज्यादा करीब थीं।
टूटी सिडनाज की जोड़ी
बिग बॉस में दोनों की दोस्ती और लव एंगल ने फैंस का खूब मनोरंजन किया था। सिद्धार्थ और शहनाज ने गंभीर तरीके से तो कभी भी अपने रिश्ते को प्यार का नाम नहीं दिया था लेकिन शहनाज अक्सर कहती रहती थीं कि सिद्धार्थ उनके सबसे करीब हैं। यहां तक की बिग बॉस में उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी तारीफ सिर्फ सिद्धार्थ ही कर सकते हैं। वो लड़कियां क्या, अगर लड़कों के पास भी बैठ जाते हैं तो उन्हें जलन होने लगती है।