सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक रहे हैं, जो अपनी फैन फॉलोइंग से बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देते थे। वह जहां खड़े होते थे वहां फैंस की लाइन लग जाती थी। उनके स्टारडम की एक झलक तब देखने को मिली थी, जब वह कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' में आए थे। इस शो में जब वह आए थे तब उन्होंने अपने धाकड़ अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन सिनेमा जगत का यह सितारा अब हम लोगों के बीच नहीं हैं। 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला ने हार्ट अटैक की वजह से 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। लेकिन हम आपको अभिनेता के शानदार करियर के बारे में बताते हैं, जिसकी वजह ही वह फैंस के दिलों में आज भी अपनी जगह बनाए हुए हैं।