फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर कॉमेडियन की मंगेतर ने बताई सगाई टूटने की असली वजह, बोली-माफ कर पछताई, वरना जेल में होता

Fri, 31 May 2019 03:41 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
siddharth sagar - फोटो : social media
टीवी के मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने पिछले साल नवंबर में अपनी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी से सगाई की थी । अब इस कपल ने रिश्ता खत्म करने का फैसला ले लिया है। सुबुही ने सिद्धार्थ पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है, जबकि सिद्धार्थ का कहना है कि इनकंपैटिबिलिटी के कारण दोनों अलग हुए हैं। सगाई दो महीने पहले ही टूट गई थी और खुलासा अब हुआ है । 
विज्ञापन

2 of 9
siddharth sagar - फोटो : social media
सिद्धार्थ और सुबुही दूसरी बार अलग हुए हैं । सुबुही ने एक इंटरव्यू में बताया, 'जब हम 2016 में अलग हुए थे, तब उसने इसके लिए अपनी मां को दोषी ठहराया था, जबकि वो पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं थीं। सगाई के बाद जब मैं उसके साथ रही तो मुझे पता चला कि दिक्कत उसके व्यवहार में है। मैंने अपनी ओर से रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश की। मैंने उसका काला पहलू देखा है।'
विज्ञापन

3 of 9
siddharth sagar - फोटो : social media
'वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता है और हिंसा करने लगता है। हाथ उठाता है और चीजें फेंकता है। वो आर्थिक संकट से जूझ रहा था। अक्सर मुझ पर हाथ उठाता था। मार्च में जब उसने मुझे मारा तो पुलिस को बुलाना पड़ा। मेडिकल चैकअप के लिए मुझे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस स्टेशन जाते वक्त पूरे रास्ते वह यह कहकर रोता रहा कि 'मुझसे गलती हो गई, माफ कर दे, मैं दोबारा ऐसा नहीं करूंगा।' उसे रोते देख मैंने पुलिस से उसे छोड़ने को कहा। बाद में समझ आया और अहसास हुआ कि मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी। उसे सलाखों के पीछे होना चाहिए था ।' 

4 of 9
siddharth sagar - फोटो : social media
वहीं सिद्धार्थ का कहना है, 'सुबुही और मैं अब साथ नहीं हैं। हमने सगाई तोड़ दी है। हम 2016 में मेरी मां की वजह से अलग हुए थे, क्योंकि वो इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थीं। हालांकि, पिछले साल सुबुही मेरे साथ दोबारा जुड़ी और साथ आ गए। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बाद में कम्पेटिबिलिटी इश्यूज आने लगे। ढाई महीने पहले हमने अपनी सगाई खत्म कर दी।'
विज्ञापन

5 of 9
siddharth sagar - फोटो : social media
सुबुही के लगाए आरोपों पर सिद्धार्थ ने कहा, 'मैंने जिंदगी में बहुत कुछ सहा है और अब भी डिप्रेशन से जूझ रहा हूं। मुझे अहसास हुआ कि मैं रिश्ते में और उतार-चढ़ाव का सामना नहीं कर सकता। उसने पहले मुझे मारा था। मेरी नाक से खून बहने लगा था। वह मुझे छोड़ नहीं रही थी, तब खुद को छुड़ाने के लिए मैंने उसे दूर धकेला। इस प्रोसेस में उसे चोट लग गई। मैं अपना फोन उसके घर पर भूलकर भाग गया।'
विज्ञापन

6 of 9
सिद्धार्थ सागर
'जब मैं फोन लेने वापस गया तो वह पुलिस को बुला चुकी थी। ऐसा मैं भी कर सकता था, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि मामला आगे बढ़े। उस दिन मैंने उसे रिश्ता खत्म करने को कहा था, क्योंकि यह बहुत बुरी स्थिति में पहुंच चुका था। अपनी मानसिक स्थिति को देखते हुए लगता है कि इसे ठीक होने में वक्त लगेगा। मैं अक्सर उससे कहता था कि भले ही हम रिलेशनशिप में हैं और सबकुछ सही है, फिर भी मुझे अपने स्पेस की जरूरत है।' 
विज्ञापन

7 of 9
सिद्धार्थ सागर
बता दें कि साल 2017 में सिद्धार्थ लापता हो गए थे और चार महीने तक उनकी कोई खबर नहीं थी। कई लोगों ने उन्हें ढूंढने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई थी। सिद्धार्थ के लापता होने की जानकारी उनके एक फ्रेंड ने अपने फेसबुक पेज पर दी थी। अप्रैल 2018 में सिद्धार्थ ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि पेरेंट्स उन्हें खाने में ड्रग्स मिलाकर देते थे। इस बात का पता उन्हें तब चला जब वे अजीब सा फील करने लगे थे और उनका वजन भी कम होने लगा था। 

8 of 9
सिद्धार्थ सागर
जब अपनी हालत के बारे में सिद्धार्थ ने पैरेंट्स को बताया तो उन्होंने कहा कि उन्हें बायपोलर नाम की बीमारी है। इस बीमारी के बारे में सुनकर वे शॉक्ड रह गए थे। ड्रग्स की वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई थी और उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती करवाया गया था। सेंटर में उन्हें काफी टॉर्चर किया जाता था। यहां पर 4-5 लोग मिलकर उन्हें मारते थे। 
 
विज्ञापन

9 of 9
सिद्धार्थ सागर
पिटाई के बाद वे होश खो देते थे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने मैनेजर को कॉन्टैक्ट किया था। मैनेजर ने एक महीने की मशक्कत के बाद उन्हें सेंटर से बाहर निकाला था। बाद में एक बार गोवा जाते समय सिद्धार्थ को बीच से ही उठवा लिया गया था और पागलखाने में डाल दिया गया। पागलखाने से फिर उन्हें रिहैब सेंटर भेजा गया । गलत दवाइयों के चलते उनकी हालत और खराब हो गई थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें