फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने जा रही टीवी की इस एक्ट्रेस का टूटा रिश्ता, बिग बॉस में बोल्ड सीन देकर मचाई थी सनसनी

Thu, 30 May 2019 05:30 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sara khan and ankit gera - फोटो : social media
टीवी शो 'विदाई' से हिट होने वाली एक्ट्रेस सारा खान ने बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया था । सारा ने पिछले दिनों एक रियलिटी शो में बताया था कि वो इसी साल शादी करेंगी। इसके बाद उन्होंने टीवी एक्टर अंकित गेरा के नाम पर मुहर लगाई थी। अंकित और सारा पिछले काफी वक्त से रिलेशन में थे। लेकिन अब इन दोनों को लेकर जो खबर आ रही है उसे पढ़कर फैंस मायूस हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
sara khan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा खान और अंकित गेरा के रिश्ते में दरार आ गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इससे पहले बताया जा रहा था कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया था।
विज्ञापन

3 of 6
sara khan
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इस बीच दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी रोमांटिक तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। 

4 of 6
sara khan - फोटो : Instagram
सारा अली और अंकित गेरा ने अब तक कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने मिलकर प्रोड्क्शन हाउस भी खोला है। बीते दिनों सारा ने अंकित के साथ ली गई एक रोमांटिक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी । इस तस्वीर को साझा करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा था, 'हमेशा के लिए मेरा..।  
विज्ञापन

5 of 6
Ankit Gera - फोटो : social media
इस तस्वीर पर खुद अंकित ने भी कमेंट किया था। अंकित ने कमेंट करते हुए लिखा था कि मेरी नाक हमेशा लाल क्यों रहती है? इस पर सारा ने कमेंट किया कि अले अले ध्यान से देखो मेरी ओर से तो ये गुलाबी रंग का दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sara Khan - फोटो : social media
बता दें कि सारा सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं । इसी शो में उनकी मुलाकात अली मर्चेंट से हुई थी। शो में अली और सारा की शादी भी हुई थी लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया । अली के बाद उन्होंने पारस छाबड़ा को कई साल तक डेट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें