टीवी एक्टर सिद्धार्थ सूर्यवंशी के फैंस के लिए खुशखबरी है। उन्होंने 23 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम रशियन गर्लफ्रेंड अलेसिया राउत से शादी कर ली। सिद्धार्थ सूर्यवंशी की ये दूसरी शादी है। पहली शादी से उनकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन
2 of 3
हाल ही में दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। शादी में आनंद ने लाइट ब्लू कलर की शेरवानी और अलेसिया ने पिंक एंड स्काई ब्लू कलर का लहंगा पहना है। जिसमें दोनों काफी गॉर्जियस लुक में नजर आ रहे हैं।
सिद्धार्थ सूर्यवंशी लम्बे समय से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। 'जमीन से आसमान तक', 'भाग्यविधाता', 'हमने ली है शपथ', 'सूर्यपुत्र कर्ण', 'वारिस' जैसे कई शोज में सिद्धार्थ काम कर चुके है। वहीं बात करें अलेसिया राउत कि तो वो सिंगल मदर हैं उनकी पिछली शादी से एक 10 साल का बेटा है। अलेसिया पेशे से मॉडल, वीजे और फैशन कोरियोग्राफर हैं।