फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Television: 40 साल की उम्र पर कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, खूबसूरती के मामले में देती हैं मात

Thu, 30 Dec 2021 07:01 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनीता हसनंदानी, उर्वशी ढोलकिया, श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है जहां अभिनय के साथ-साथ अगर कलाकारों को इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिकना है तो उन्हें खुद को मेंटेन रखना पड़ता है, खासकर अभिनेत्रियों को। एक समय ऐसा था जब ये माना जाता था कि शादी के बाद अभिनेत्री का करियर पूरी तरह से खत्म हो जाता है। लेकिन आज के समय में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो 40 की उम्र का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, लेकिन आज भी फिल्मों और टेलीविजन में सक्रिय हैं और अपने अभिनय के दम पर अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

खूबसूरती में देती हैं अच्छों-अच्छों को मात

सिर्फ अपने अभिनय से ही ये अभिनेत्रियां लोगों का दिल नहीं जीतती, बल्कि 40 साल के बाद भी अपनी खूबसूरती से टेलीविजन की कई खूबसूरत अदाकाराएं अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालों से छोटे पर्दे पर छाई हुई हैं। इन एक्ट्रेसेस को देखने के बाद उनकी उम्र का अंदाजा लगाना वाकई में मुश्किल है। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल।
विज्ञापन

2 of 6
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : Instagram
उर्वशी ढोलकिया

छोटे पर्दे की ओरिजिनल कोमोलिका तो हर किसी को याद है। इस किरदार को उर्वशी ढोलकिया ने छोटे पर्दे पर बहुत ही बखूबी से निभाया था। आज भी लोग उनके किरदार को याद करते हैं। उर्वशी 42 साल की हो चुकी हैं और उनके दो बड़े बेटे हैं। लेकिन आज भी उर्वशी काफी ग्लैमरस हैं। उनकी खूबसूरती से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल है।
विज्ञापन

3 of 6
अनीता हसनंदानी - फोटो : Social Media
अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी ने टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में काम किया। अनीता ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में सीरियल ‘इधर-उधर’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 1999 में फिल्म ताल में काम किया। अनीता ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल में काम किया। 40 साल की हो चुकी अनीता हसनंदानी बढ़ती उम्र के साथ और भी खूबसूरत होती जा रही हैं।

4 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram/shweta.tiwari
श्वेता तिवारी

कसौटी जिंदगी की कि प्रेरणा बनकर श्वेता तिवारी ने सबके दिलों पर राज किया। सबसे खास बात ये है कि इस सीरियल को आए कई साल हो चुके हैं, लेकिन श्वेता आज भी वैसी ही दिखतीं हैं। 41 साल की हो चुकी श्वेता का ग्लैमरस अंदाज देखकर फैंस आज भी दीवाने हो जाते हैं। इतना ही नहीं आज जब श्वेता कोई तस्वीर बेटी पलक के साथ साझा करती हैं तो लोग उनकी तुलना करने लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मोनिका बेदी - फोटो : Instagram
मोनिका बेदी

मोनिका बेदी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में फिल्म ‘मैं तेरा आशिक से की थी। मोनिका बेदी ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन में भी खूब काम किया। 46 साल की हो चुकी मोनिका बेदी आज भी बहुत ही खूबसूरत लगती हैं और अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को मात देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी आज के समय में भले ही टेलीविजन और फिल्मों से दूर हों, लेकिन एक समय था जब उनके पास सीरियल्स और फिल्मों की लाइन लगी थी। मंदिरा बेदी ने 1994 में अपने करियर की शुरुआत सीरियल शांति से की थी। आज वो 49 साल की हो चुकी हैं,लेकिन खूबसूरती के और फिटनेस के मामले में अच्छे-अच्छे लोगों को मात देती हैं।  
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें