फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस Bigg Boss विनर की बहन की हुई थी हत्या, पुलिस ने दोस्त को किया गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arpita tiwari
बिग बॉस 4 की विनर और एक्‍ट्रेस श्‍वेता तिवारी की बहन अर्पिता तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या 10 दिसंबर 2017 को हुई थी। पुलिस ने अर्पिता  के एक दोस्त अमित हाजरा को इस मामले में संदिग्ध पाया है।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Accused Amit arrested &amp; sent to police custody till 20th January in murder case of anchor Arpita Tiwari; her body was found in a Malad building on December 11 <a href="https://twitter.com/hashtag/Mumbai?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#Mumbai</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/952853928554590208?ref_src=twsrc%5Etfw">January 15, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
 
विज्ञापन

2 of 5
arpita tiwari
जानकारी के मुताबिक, अर्पिता और अमित के बीच फेसबुक पर चैटिंग हुई थी। यह चैट अर्पिता की हत्‍या से चार दिन पहले की है। दरअसल अमित, अर्पिता के साथ रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहता था। जबकि अर्पिता का पहले से ही ब्वॉयफ्रेंड पंकज जाधव था।
विज्ञापन

3 of 5
arpita tiwari
अर्पिता पिछले आठ साल से पंकज जाधव के साथ रिलेशन में थीं हालांकि वह उससे ब्रेकअप चाहती थीं। यह बात जब अमित को पता चली तो अर्पिता के करीब आने की कोशिश की। बता दें कि अर्पिता इवेंट में परफॉर्म करती थीं, जबकि उनका ब्वॉयफ्रेंड एनिमेशन एक्सपर्ट है। जांच के दौरान पुलिस ने अमित हाजरा को संदिग्ध पाया जिसके बाद उसकी गिरप्तारी हुई। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। अमित को पुलिस ने 20 जनवरी तक अपनी कस्‍टडी में लिया है।

4 of 5
shweta tiwari
बिग बॉस 4 की विजेता और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर कहा कि, 'मुझे लगता है कि अमित के साथ और भी लोग हत्या में शामिल होंगे। हमें खुशी है कि मुंबई पुलिस ने अमित हाजरा को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन हत्या की गुत्थी सुलझना अभी बाकी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
a
बता दें कि, अर्पिता 9 दिसंबर, 2017 को मुंबई के मीरा रोड स्‍थ‍ित घर से निकली थीं, उसने अपने पिता को बताया था कि वह एक इवेंट के लिए एसेल टावर जा रही हैं। अगले दिन अर्पिता अपने अपने ब्वॉयफ्रेंड पंकज जाधव के दोस्‍त की बिल्‍ड‍िंग के नीचे मृत पाई गई। उन्हें 15वीं मंजिल से नीचे फेंका गया था। अर्पिता अर्धनग्‍न स्‍थ‍िति में पाई गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें