फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा की राह पर चलीं श्वेता तिवारी, लॉकडाउन में किया ये काम

Wed, 08 Apr 2020 05:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shweta tiwari - फोटो : social media
लॉकडाउन की वजह से सितारे भी घरों में कैद हैं। रोजमर्रा के काम वो खुद ही कर रहे हैं। खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई में सितारे व्यस्त हैं। इस बीच टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी अनुष्का शर्मा की राह पर चल पड़ी हैं और हेयर स्टाइलिस्ट बन गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shweta tiwari - फोटो : social media
श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अपने बेटे रेयांश के बाल काट रही हैं। तस्वीरों में श्वेता बेटे को नया लुक दे रही हैं। इस दौरान श्वेता बालकनी में बैठी हैं। उन्होंने सिर पर तौलिया लपेटा हुआ है। ऐसा लग रहा है श्वेता नहाकर निकली हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
shweta tiwari - फोटो : social media
फोटो में देख सकते हैं कि कैसे श्वेता तिवारी एक परफेक्ट हेयर स्टाइलिस्ट बनी हुई हैं और बेटे के बाल परफेक्शन के साथ काट रही हैं। रेयांश भी चुपचाप बैठकर अपने बाल कटवा रहे हैं। मां-बेटे की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।

4 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में अनुष्का शर्मा हेयर स्टाइलिस्ट बनी थीं और वो पति विराट कोहली के बाल काटती नजर आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिस्का चोपड़ा और संजय चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा का भी एक ऐसा ही वीडियो आया था। वीडियो में टिस्का पति संजय चोपड़ा का हेयरकट करती नजर आई थीं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अगर जल्दी ही सिनेमा का कामकाज शुरू नहीं हुआ तो मैं एक नए करियर की शुरुआत कर दूंगी। मुझे मेरा पहला क्लाइंट घर पर ही मिल गया है। वो भी जरूरत की सर्विसेज करते हैं इसलिए मैंने उनसे पैसे नहीं लिए।'

क्वारंटीन में इस तरह ले रही हैं शाहरुख खान की लाडली बेटी 'बैले क्लास', टीचर ने साझा की सुहाना के साथ तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें