फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने श्वेता तिवारी पर लगाया बेटे को लापता करने का आरोप, बोले- मुझे पुलिस की धमकी दी गई

Sat, 31 Oct 2020 09:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : फाइल
अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली का विवाद एक बार फिर बाहर आ गया है। बीते दिनों श्वेता को कोरोना हो गया था। इस वजह से उन्होंने अपने बेटे रेयांश को अलग रह रहे पति के पास छोड़ दिया था। श्वेता और उनकी बेटी पलक अपने घर में ही थे। ठीक होने के बाद श्वेता अपने बेटे को साथ ले आई थीं। अब उनके पति अभिनव ने आरोप लगाया है कि श्वेता ने उनके बेटे को लापता कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : फाइल
एक इंटरव्यू में अभिनव कोहली ने कहा कि रेयांश उनके पास 40 दिनों तक था। उन्होंने आरोप लगाया कि श्वेता ने रेयांश की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर उनके पास भेज दिया था। अभिनव ने कहा कि श्वेता ने अपने बेटे को जबरन ब्रेस्टफीड कराने की कोशिश की और जब उन्होंने इसके लिए मना किया तो उन्हें पुलिस की धमकी दी गई। 
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : फाइल
अभिनव ने आगे कहा कि श्वेता अपने बेटे को जबरदस्ती हॉलिडे पर ले जाना चाहती थीं लेकिन रेयांश नहीं जाना जाता था। अभिनव के मुताबिक जब उन्होंने श्वेता को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया।

4 of 5
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : फाइल
अभिनव ने बताया कि उन्होंने पांच दिन से अपने बेटे को नहीं देखा है। वो बेटे से मिलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा। बेटे के चाहत में अभिनव सेट पर पहुंचे थे लेकिन वहां उन्हें सिर्फ श्वेता मिलीं। उन्होंने कहा कि श्वेता ने उन्हें फोन पर ब्लॉक भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी और रेयांश
बता दें कि शादी के कुछ साल बाद ही श्वेता और अभिनव के रिश्ते बिगड़ गए थे। श्वेता ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था। 

Vinay Shukla Long Interview: साहिर लुधियानवी ने मुझसे कहा, खड़े हो जाओ और फिर एकदम से गले लगा लिया..

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें