फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर तस्वीर में होठों को लेकर सवाल उठे तो श्वेता तिवारी की बेटी ने यूजर्स को दे डाला करारा जवाब

Tue, 24 Apr 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस सीजन 4' की विजेता श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट करती रहती हैं। अब उनकी बड़ी बेटी पलक तिवारी भी इस दौड़ में शामिल हे गई हैं। पलक भी अपनी मां से कुछ कम नहीं हैं। वह भी समय समय से अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि वह अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन जाती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर को लेकर लोगों ने कई तरह की बातें करना शुरू कर दिया है। उस फोटो में लोग पलक के होठों को लेकर बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल पलक तिवारी ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में उनके होठों पर खास फोकस हुआ है। उनकी इस फोटो पर एक लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'बोटॉक्स लिप्स'। पलक को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इस बात को वहीं निपटाने का फैसला लिया और इस कमेंट पर बहुत ही जोरदार बात लिख दी।
विज्ञापन

3 of 4
पलक तिवारी ने जवाब दिया- 'मेरी उम्र सिर्फ 17 साल है। दुनिया मुझे कैसे पसंद करती है या पसंद कर सकती है, उसके मुताबिक खुद को बदलने में यकीन नहीं रखती। सो मैडम, आपके आरोप गलत हैं। इस तरह के आरोप लगाना फैशन बन गया है। मैं इसके लिए नहीं बनी हूं मैडम। आपको हताश करने के लिए माफ करिएगा। शुभ रात्रि और ढेर सारी शुभकामनाएं।'
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। यह भी खबरें हैं कि वह 'तारे जमीन पर' के एक्टर दर्शील सफारी के साथ बॉलीवुड में काम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें