Shweta Tiwari
- फोटो : Instagram
इस सीन की शूटिंग करने के बाद श्वेता ने कहा, "फहमान के साथ शूटिंग करना हमेशा मस्ती भरा होता है। हम दोनों के बीच एक स्पेशल बॉन्ड है, लेकिन यह दृश्य तो खासतौर पर मजेदार था, जब रणदीप गुनीत को उसकी साड़ी और वो सारी चीजें जलाने के लिए राजी कर लेता हैं जो उसे नो ड्रामा प्लीज़ की याद दिलाती है। गुनीत को अच्छा महसूस कराने के लिए रणदीप को यह बचकाना कदम उठाना पड़ता है, और यह कारगर भी रहता है। फहमान और मैं लगातार हंसते रहे क्योंकि इसने मुझे हर उस पल की याद दिला दी, जब मेरा दिल टूटा था और मैंने उन इमोशंस को इस मजेदार सीन में बखूबी उतार लिया। अक्सर हकीकत की दुनिया में इस तरह की बातों को भूलना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी हम अच्छा महसूस करने के अपने जरिए ढूंढ ही लेते हैं।"