फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में लव बाइट दिखने पर माहिरा ने दी लंबी-चौड़ी सफाई, कहा- 'आकांक्षा पता नहीं क्यों...'

Fri, 28 Feb 2020 04:03 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahira Sharma and Paras Chhabra - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा घर से बाहर आने के बाद वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । साथ ही उन्हें अक्सर पारस छाबड़ा के साथ भी स्पॉट किया जाता है । जब वो घर में थीं तो पारस संग उनकी दोस्ती को लेकर काफी बवाल मचा था । हाल ही में माहिरा ने पारस संग अपने रिश्ते को लेकर सफाई दी है । 
विज्ञापन

2 of 5
Mahira Sharma - फोटो : twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में माहिरा शर्मा ने कहा कि यह बहुत गलत बात है कि पारस और आकांक्षा के ब्रेकअप का जिम्मेदार मुझे ठहराया जा रहा है। मैं एक बात साफ करना चाहती हूं कि अगर मैं दोनों के ब्रेकअप की वजह होती तो आज मैं पारस की गर्लफ्रेंड होती लेकिन हम दोनों सिर्फ दोस्त हैं । दोस्ती और रिलेशनशिप की बात आती है तो इस मामले में मैं बहुत साफ बोलने वाली इंसान हूं।
विज्ञापन

3 of 5
Mahira Sharma - फोटो : Instagram
माहिरा शर्मा ने आगे कहा कि मेरी और पारस की नजदीकियों को बाहरी दुनिया के सामने गलत तरीके से पेश किया गया है। जहां तक बात रही लव बाइट की तो सिद्धार्थ शुक्ला ने इस बात को उठाया था। मेरे एलर्जी का उन्होंने लव बाइट कहकर मजाक उड़ाया था। मुझे नहीं पता कि आकांक्षा ने कब मेरी बॉडी पर लव बाइट देखी। 
 

4 of 5
Mahira Sharma - फोटो : voot
'सिद्धार्श ने जब मेरे गले पर एलर्जी देखी तो उन्होंने मजाक उड़ाया और उसे लव बाइट का नाम दिया। हालांकि, मैंने उन्हें यह कहने से रोका भी, लेकिन वह नहीं माने। मुझे लगता है कि दोस्तों में इतना मजाक चलता है। मैं जानती थी कि बाहर जितने भी लोग शो देख रहे हैं, वह इस चीज को गलत तरीके से लेंगे और कहेंगे कि यह लव बाइट ही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira Sharma - फोटो : Instagram
'पारस ने कभी-भी मुझे गलते तरीके से नहीं छुआ और न ही गलत ढंग से बर्ताव किया। वह हमेशा मेरे लिए परिवार की तरह रहे हैं।' माहिरा शर्मा ने कहा कि पारस ने उनसे उस बात के बारे में बताया था जो वह आकांक्षा के साथ बिग बॉस के घर के अंदर आने से पहले करके आए हैं। पारस का कहना था कि मैंने उसको नहीं बताया था कि मैं अंदर जाकर लड़कियों के साथ फर्ल्ट करूंगा।

सलमान खान के साथ ये सीन करके घंटों तक फूट-फूटकर रोईं थीं भाग्यश्री, ये थी बड़ी वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें