फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी की दो शादियां: रास नहीं आई शादीशुदा जिंदगी, पहले ने उसे पीटा, दूसरे ने बेटी को भी

Mon, 12 Aug 2019 01:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
raja chaudhary, shweta tiwari, abhinav kohli - फोटो : social media
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया  है। पुलिस में शिकायत के बाद अभिनव को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्वेता के मुताबिक, अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। श्वेता को उनकी बेटी पलक के साथ पुलिस थाने के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह जोर-जोर से रोती नजर आ रही थीं। 38 वर्षीय श्वेता ने सीरियल कसौटी जिंदगी की में निभाए गए किरदार प्रेरणा से घर-घर में लोकप्रियता पाई। वो आज भी प्रेरणा के नाम से ही जानी जाती हैं।

विज्ञापन

2 of 7
Shweta Tiwari - फोटो : file photo
श्वेता तिवारी ने साल 2001 में टीवी शो कहीं किसी रोज से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर का सीरियल कसौटी जिंदगी की (2001-08) में काम किया। इसके अलावा श्वेता ने जानें क्या बात हुई, अदालत, सजन रे झूठ मत बोलो और परवरिश में काम किया। वो कई रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं, जिनमें बिग बॉस, नच बलिए, इस जंगल से मुझे बचाओ, कॉमेडी सर्कस और झलक दिखला जा मुख्य हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
shweta Tiwari
टीवी में पॉपुलरिटी हासिल करने के बाद श्वेता तिवारी ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2004 में वो सबसे पहले बिपासा बशु की फिल्म मदहोशी में नजर आईं। इसके बाद श्वेता तिवारी ने आबरा का डाबरा और मिले न मिले हम जैसी कई फिल्में कीं। श्वेता ने भोजपुरी की भी कई फिल्मों में काम किया है।

पढ़ें: बेटी से मारपीट करने के आरोप में श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप

4 of 7
shweta tiwari
श्वेता अपने पूर्व पति राजा चौधरी के साथ रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। 19 साल की उम्र में 23 दिसंबर 1998 को श्वेता पति राजा चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधी। 2 साल बाद उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया। इसके बाद से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहने लगी।
विज्ञापन

5 of 7
shweta tiwari - फोटो : social media
साल 2001 में श्वेता तिवारी टीवी की बहू के रूप में काफी फेमस हो चुकी थीं। उन्होंने खुलकर राजा पर घरेलू हिंसा, मारपीट करने और बेटी की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया। राजा ना केवल श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे बल्कि बेटी पलक पर भी हाथ उठाते थे। 
विज्ञापन

6 of 7
shweta tiwari - फोटो : social media
श्वेता जब 'बिग बॉस' सीजन चार में हिस्सा लिया तो उन्होंने बताया था कि राजा अक्सर शराब के नशे में देर रात घर पहुंचते थे और बदतमीजी करते थे। श्वेता ने अपनी इस शादी को जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताई थी। उन्होंने इस मामले में पुलिस के पास मामला भी दर्ज कराया था। शादी के 9 साल बाद श्वेता तिवारी ने 2007 में राजा चौधरी से तलाक ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shweta tiwari - फोटो : Instagram
इसके बाद श्वेता ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी कर ली। शादी के बाद श्वेता दूसरी बार मां बनीं। जिससे उनका एक बेटा रेयांश है। पिछले एक साल से ऐसी खबरें आ रही थीं कि श्वेता और अभिनव के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। उस दौरान जहां अभिनव ने इस तरह की खबरों से इनकार किया था तो वहीं श्वेता ने चुप्पी साधे रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें