फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरिड्स के दूसरे दिन दीपिका को हुआ दर्द तो खाना बनाने लगे शोएब इब्राहिम, फैंस से कहा- तकलीफ में पत्नी का साथ दें

Tue, 02 Feb 2021 03:57 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : Social media

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के पल फैंस संग साझा करते रहते हैं। इस कपल को सबसे प्यारे कपल के रूप में देखा जाता है। शोएब इब्राहिम पत्नी दीपिका कक्कड़ का खूब ख्याल भी रखते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
शोएब इब्राहिम - फोटो : Social media

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा की है जिसमें शोएब दीपिका के लिए खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही अपने फैंस को एक खास संदेश दे रहे हैं। शोएब ने वीडियो में पीरियड्स पर खुलकर बात की है और बताया कि उन दिनों में महिलाओं को कितनी तकलीफ होती है। शोएब ने लोगों से अपील की कि ऐसे वक्त में वे अपनी पत्नियों और घर में महिलाओं का ख्याल रखें।

विज्ञापन

3 of 5
dipika kakkar - फोटो : instagram

शोएब ने वीडियो के कैप्शन में ही साफ कर दिया है कि वो किस विषय पर बात करने वाले हैं। उन्होंने लिखा ‘पीरियड्स के दौरान उसका ख्याल रखे’। उन्होंने कहा कि लोग इस बारे में बात करने से संकोच करते हैं और सहज महसूस नहीं करते, लेकिन समय आ गया है कि खुलकर बात की जाए ताकि ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचे।

4 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : Social Media

वीडियो में शोएब के साथ दीपिका भी नजर आ रही हैं। ये दोनों अक्सर ही साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि दीपिका के पीरिड्स का आज दूसरा दिन है। इसलिए वे उनके लिए लंच तैयार कर रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने खाने की रेसिपी भी दर्शकों के साथ शेयर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : Social Media

वीडियो में अपनी बात रखते हुए उन्होंने सभी से अपील की कि अपने पार्टनर्स को समझें। उनके प्यार ही नहीं बल्कि तकलीफ के भी साथी बनें। पति-पत्नी का रिश्ता दुख सुख बराबर बांटने के लिए होता है। इसलिए ईमानदारी से साथ निभाएं और खूब ख्याल रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें