फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14 में पार हुईं सभी हदें, देवोलीना ने दी अर्शी खान को गाली, साथ ही किए अश्लील इशारे

Tue, 02 Feb 2021 02:02 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media
बिग बॉस 14 के इस सीजन में सभी हदें पार होती हुई नजर आ रही हैं। घर के सदस्य एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं और मर्यादा की सीमा पार करने से भी पीछे नहीं हट रहे। ताजा एपिसोड में देवोलीना ने अर्शी खान को खूब खरी खोटी सुनाया और अनियंत्रित होकर गाली गलौज पर उतर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने अर्शी को मिडिल फिंगर दिखाते हुए भद्दे इशारे भी किए और थप्पड़ मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media

यह लड़ाई देख बाकी घर वाले हैरान रह गए। हालांकि अली गोनी और राहुल वैद्य ने बहुत समझाने की कोशिश की और बाकी सदस्य भी बीच बचाव करने आए। लेकिन तब तक स्थिति आगे निकल गई थी। इसका असर आने वाले एपिसोड में वीकेंड पर देखा जा सकता है। यह मुद्दा होस्ट सलमान खान के सामने भी उठाया जा सकता है।

विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media

इस झगड़े की शुरुआत किचन से हुई थी। जब देवोलीना ने अर्शी को झूठा बताया और कहा कि ये घर वालों के बीच आग लगाती है तब मामले ने तूल पकड़ लिया। दरअसल अर्शी ने राखी से जाकर कह दिया था कि अली और राहुल का कहना है कि इस वीकेंड राखी बेघर हो जाएंगी। राखी के पूछने पर दोनों ने इनकार कर दिया, जिसके बाद अर्शी को झूठा करार दिया गया और कहा गया कि ये घर वालों के बीच गलतफहमी पैदा करती हैं।

4 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media

ये किसी एक सदस्य का मामला नहीं है, बल्कि यहां सभी कंटेस्टेंट रोज एक दूसरे लड़ते झगड़ते नजर आते हैं। हद तो ये है कि शो के होस्ट सलमान खान के कई बार चेतावनी देने पर भी बाज नहीं आते। वीकेंड की बात करें तो हाल ही में विकास गुप्ता और निक्की तंबोली को चेतावनी दी गई थी। विकास तो शो से बाहर हो गए। वहीं निक्की को कहा गया कि वह अपनी भाषा पर काम करें। वे सभी सदस्यों से तू तड़ाम की भाषा में बात करती नजर आती हैं।

विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media

बिग बॉस शुरू से ही विवादों में रहने वाला शो है। एक तरफ यह काफी चर्चित है तो दूसरी तरफ हमेशा से इसके कंटेंट पर सवाल उठते रहे हैं। कंटेस्टेंस कई बार इतनी बदतमीजी पर उतर आते हैं कि अपशब्द और गाली गलौज तक कर बैठते हैं और इनकी आवाज बीप करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस - फोटो : SELF

इन हरकतों की वजह से कई सदस्यों को निजी तौर पर गहरा दुख भी पहुंचता है। सोनाली, विकास, अभिनव, रूबीना, राखी समेत कई घर वाले कहते नजर आए हैं कि उन्हें आघात हुआ। क्योंकि ये झगड़े कई बार खानदान तक पहुंच जाते हैं और सदस्य गुस्से में सीमा लांघते हुए एक दूसरे को कुछ भी कह बैठते हैं।इससे गो के स्टैंडर्ड पर भी सवाल उठता है, जो मेजर्स की किरकिरी करवाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें