फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: तांत्रिक शिवानी ने किया कुछ ऐसा, अचानक जाग गईं शिल्पा और डर गए घरवाले

Fri, 06 Oct 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस
बिग बॉस 11 के घर में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता का झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछली रात ये झगड़ा ‌इतना बढ़ा कि तांत्रिक शिवानी दुर्गा को अपने तंत्र से शांत करना पड़ा। घरवालों ने इस बात का भी खूब तमाशा बनाया कि ये शिवानी ने कैसे किया।
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस
खैर, बात करते हैं शिल्पा और विकास की। पूरा घर विकास के साथ था। विकास ने कहा कि वो शिल्पा को छुएंगे नहीं लेकिन रात भर सोने भी नहीं देंगे। पूरा घर शिल्पा के आस-पास खड़े होकर बर्तन पीटने लगा।

पढ़ें- रेखा बोलीं- 'मैं उस Kiss का विरोध भी ना कर सकी, मेरी आंखों में आंसू थे'
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस
ये वाकया रात 3 बजे का है। विकास ने शिल्पा का ज्यादातर सामान तोड़ डाला। शिल्पा का साथ देने के कारण अर्शी को भी इस मामले में घसीटा गया। शिल्पा और विकास की लड़ाई में पूरा घर विकास के साथ खड़ा रहा।

पढ़ें- Bigg Boss 11: अर्शी से भिड़ा दाऊद का रिश्तेदार, कहा- 'तू कहां से आई है सब पता है, 2 रुपए की औरत'

4 of 6
बिग बॉस
वहीं झगड़े को शांत करने के लिए शिवानी दुर्गा ने अपनी तांत्रिक शक्ति का इस्तेमाल किया। 15 मिनट तक वो शांति से बैठ शिल्पा की ओर देखती रहीं। 15 मिनट बाद शिल्पा अचानक उठकर बैठ गईं। इस दौरान घरवाले कानाफूसी करते रहे कि शिवानी ये क्या कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस
लंबे समय तक इस बात पर चर्चा हुई। घरवाले शिवानी से डरने भी लगे। जब ये बात शिवानी तक पहुंची तो उन्होंने कैमरे के सामने खड़े होकर सारी बातें क्लियर कीं। कुछ समय बाद वो रोने भी लगीं। शिवानी का कहना है कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस
आज बिग बॉस में फ्राइडे का फैसला है। सलमान खान आज घरवालों की जमकर बैंड बजाएंगे। जो सबसे ज्यादा मजेदार होगा। सभी घरवालों को लग रहा है कि इस बार बिग बॉस अर्शी या शिल्पा को सजा देंगे। जिस घरवाले को सजा मिलेगी उसे कालकोठरी में बंद किया जाएगा। इस दौरान घरवालों में बहस होना भी लाजमी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें