फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivangi Joshi: अब कैसी हैं किडनी इंफेक्शन से जूझ रहीं शिवांगी जोशी? एक्ट्रेस ने फोटो साझा कर दिया हेल्थ अपडेट

Sat, 18 Mar 2023 11:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने कुछ दिनों पहले अपनी खराब तबीयत की जानकारी देकर फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए बताया था कि वह किडनी इंफेक्शन से जूझ रही हैं, जिसके बाद से फैंस लगातार उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। अब शिवांगी ने फैंस की चिंता दूर करते हुए अपनी सेहत का अपडेट बताया।
विज्ञापन

2 of 5
शिवांगी जोशी - फोटो : Instagram
बीते कुछ दिनों पहले शिवांगी ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि वह परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, हॉस्पिटल स्टाफ और ऊपर वाले के कर्म से अच्छा महसूस कर रही हैं। साझा की गई तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही थीं। अब उन्होंने एक बार फिर फैंस को अपनी सेहत का हाल बताया है।

Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection: रानी की फिल्म को नहीं मिला शनिवार का फायदा, दूसरे दिन इतनी रही कमाई
विज्ञापन

3 of 5
शिवांगी जोशी - फोटो : Social media
शिवांगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है। अभिनेत्री ने अपने हाथ की दो अंगुलियों से विक्ट्री साइन भी बनाया है, जिससे वह यह संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि वह अब अच्छा महसूस कर रही हैं और अपनी बीमारी पर जीत हासिल कर रही हैं।

Filmy Wrap: महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना और स्टैन के लाइव शो में हंगामा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

4 of 5
शिवांगी जोशी - फोटो : social media
तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'सभी को नमस्ते। हाल-चाल लेने के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया। मुझे डीएम और कमेंट्स के जरिए आप सभी का प्यार और दुआएं मिल रही हैं। मैं आप सभी का धन्यवाद करती हूं। अब मैं पहले से काफी अच्छा महसूस कर रही हूं और जल्दी से ठीक होने की कोशिश कर रही हूं।

Zeenat Aman: जब जीनत अमान को खूबसूरती की वजह से मिली थी शादी करने की नसीहत, ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
शिवांगी जोशी के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभाकर लाखों दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। शो में नायरा के किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस के बीच 36 का आंकड़ा, एक-दूसरे की शक्ल तक देखना नहीं करतीं पसंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें