फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CID बंद होने पर भावुक हुआ ये एक्टर, बोला- ऐसा लग रहा है जैसे कोई दोस्त बिछड़ गया

Tue, 23 Oct 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
CID
भारत का सबसे लंब अवधि तक चलने वाला टीवी शो सीआईडी घर-घर में लोकप्रिय था। लेकिन 21 साल बाद अब ना तो लोगो को एक लात में दरवाजा तोड़ने वाला दया दिखेगा और ना ही 'दया कुछ तो गड़बड़ है कहने वाला एसीपी प्रद्यूमन।' जी हां, सीआईडी के बंद होने की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। लेकिन शो के बंद होने से शो के मुख्य कलाकार शिवाजी साटम (एसीपी प्रद्युमन) को बड़ा दुख हो रहा है...
विज्ञापन

2 of 5
CID
दरअसल, शिवाजी ने सीआईडी के बंद होने पर कहा कि ये शो मेकर्स का फैसला है इसमें शो का कोई भी कलाकार कुछ भी नहीं कर सकता, लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे कोई दोस्त बिछड़ गया हो। शिवाजी वाकई में शो के बंद होने से बेहद भावुक हो गये है।
विज्ञापन

3 of 5
CID
शिवाजी ने शो में शुरुआत से ही मुख्य भूमिका निभाई थी और कुछ समय के लिए शो को बीच में छोड़ भी दिया था। लेकिन उनके शो में दोबारा आने से एक बार फिर नई जान आई थी।  फिलहाल शिवाजी अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म में काम रहे हैं।

4 of 5
CID
आपको बता दें कि मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शो में इंस्पेक्टर दया का रोल निभाने वाले कलाकार दयानंद शेट्टी ने बताया कि सबकुछ सही चल रहा था। शो टीआरपी भी बटोर रहा था, लेकिन एक दिन शो के प्रोड्यूसर बी.पी. सिंह का फोन आया। उन्होंने फोन पर कहा कि सीआईडी को बंद करना है। इसकेे बाद शो के प्रसारण को बंद करने का फैसला कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
CID
लेकिन फैंस के लिए सीआईडी का आखिरी एपिसोड देखने का अभी एक बड़ा मौका है। बता दें कि 27 अक्तूबर को शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद 21 साल पुराना यह शो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि सीआईडी साल 1998 से सोनी चैनल पर प्रसारित होता आया है। शो का हर किरदार हमेशा से चर्चित रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें