फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छोटे परदे पर नहीं नजर आएगी सीपी प्रद्युम्न की CID टीम, 21 साल बाद बंद होगा शो

Tue, 23 Oct 2018 02:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
CID
शानदार सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर छोटे परदे के चर्चित शो सीआईडी के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस शो का जल्द ही प्रसारण हमेशा के लिए बंद होने वाला है। 21 साल पूरे कर चुके इस शो के बंद होने की घोषणा मेकर्स ने सोमवार को की। इसके बाद शो के फैंस काफी निराश हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सीआईडी
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शो में इंस्पेक्टर दया का रोल निभाने वाले कलाकार दयानंद शेट्टी ने बताया कि सबकुछ बिल्कुल सही चल रहा था। शो को टीआरपी भी मिल रही थी, लेकिन एक दिन शो के प्रोड्यूसर बी.पी. सिंह का फोन आया। उन्होंने फोन पर कहा कि सीआईडी को बंद करना है। इसकेे बाद शो के प्रसारण को बंद करने का फैसला कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
सीआईडी
बताया जा रहा है कि सीआईडी का आखिरी एपिसोड 27 अक्तूबर को दिखाया जाएगा। इसके बाद 21 साल पुराना यह शो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि सीआईडी साल 1998 से सोनी चैनल पर प्रसारित होता आया है। शो का हर किरदार हमेशा से चर्चित रहा है। 

4 of 5
सीआईडी
गौरतलब है कि सीआईडी के अब तक 1546 एपिसोड पूरे हो चुके हैं,साथ ही यह शो जल्द ही अपने 22 साल भी पूरे करने वाला था। यह शो दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय रहा है कि इसका हर किरदार यादगार है। इनमें शिवाजी साटम का एसीपी प्रद्युम्न, आदित्य श्रीवास्तव का अभिजीत, दयानंद शेट्टी का इंस्पेक्टर दया और दिनेश फडनीस का इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीआईडी
आपको बता दें कि बीच में भी एक बार सीआईडी का प्रसारण बंद किया गया था, लेकिन दर्शकों की मांग को देखते हुए इसको फिर से प्रसारित किया गया। टीआईपी के मामले में भी सीआईडी हमेशा से ऊपर रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें