Shiv Shakti Sachdeva Engagement: एक्ट्रेस शिवशक्ति सचदेव ने सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
शिवशक्ति सचदेव की सगाई की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamshivshakti
'सबकी लाड़ली बेबो' फेम एक्ट्रेस शिवशक्ति ने शुक्रवार को सगाई कर ली। उन्होंने अपने मंगेतर के साथ कई प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में वह अपनी अंगूठी दिखा रही हैं। तस्वीरों में शिवशक्ति और उनके मंगेतर एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते हुए खास पल बिताते हुए दिखे।
विज्ञापन
2 of 5
शिवशक्ति सचदेव की सगाई की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamshivshakti
शानदार है कैप्शन
अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा 'उनका सबसे अच्छा फैसला (रिंग इमोजी)। किसी की नजर न लगे।' यह खुशखबरी शेयर करने के तुरंत बाद, उनके दोस्तों और फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दी।
शिवशक्ति सचदेव की सगाई की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamshivshakti
फैंस ने किए कमेंट
एंटरप्रेन्योर और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने कमेंट किया, 'बेस्ट बेस्ट बेस्ट।' एक फैन ने लिखा, 'बधाई हो, बहुत खूबसूरत।' एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया 'प्यारी तस्वीरें। आपके लिए बहुत खुश हूं।'
4 of 5
शिवशक्ति सचदेव की सगाई की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamshivshakti
'सबकी लाड़ली बेबो' से हुईं मशहूर
शिवशक्ति पिछले कुछ वर्षों में कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, स्टार प्लस के शो 'सबकी लाड़ली बेबो' ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। यह सीरीज बेबो नारंग की जिंदगी पर आधारित थी, जो एक पारंपरिक और अमीर पंजाबी परिवार की लाड़ली बेटी थी। शो में कंवलजीत सिंह और अनुज सचदेवा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
शिवशक्ति सचदेव की सगाई की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamshivshakti
कंटेंट क्रिएशन में बनाया फैन
हाल के वर्षों में शिवशक्ति ने कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में भी कामयाबी हासिल की है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए एक नया फैन बेस बनाया है।