मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में अर्शी खान का जलवा एक बार फिर देखने को मिल रहा है। वे घर में सबसे मिलकर बहुत खुश हुईं। लेकिन वे घर में मां बोलने वाली शिल्पा से सबसे देर में मिली। इस बीच शिल्पा ने अर्शी से ली गई स्पेशल चीज के बारे में बात की....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस सीजन 11 में 3 महीने मां-बेटी का रोल निभाने वालीं शिल्पा और अर्शी खान शो में एक बार फिर रूबरू हुईं। बता दें कि अर्शी शो से बाहर होने के बाद मेहमान के तौर पर शो में आई हैं। इस बीच वे सबसे मिलकर बहुत भावुक हुईं और रोईं भी।
विज्ञापन
3 of 5
Shilpa and Arshi
शो में शिल्पा और अर्शी की दोस्ती टूट गई थी जिसके बाद से दोनों के बीच खटास पैदा हो गई। लेकिन जब अर्शी दोबारा शो में आईं तो दोनों में बहुत प्यार देखने को मिला। बता दें कि शिल्पा ने अर्शी का दिया हुआ कंगन संभालकर रखा हुआ है।
4 of 5
Shilpa Shinde
शिल्पा ने कहा कि वे इस कंगन को फिनाले में पहनेंगी। लेकिन अर्शी ने शिल्पा से कहा कि वे अभी पहन लें। अर्शी की बात सुन शिल्पा कंगन ले आईं और अर्शी के हाथ से पहना। बता दें कि अर्शी खान घर में 'मतलबी टास्क करवाने आई हैं।
इस टास्क में जीतने वाले कंटेस्टेंट को बड़ी धनराशि मिलेगी और खुद अर्शी खान बड़ा एडवांटेज देंगी। बिग बॉस का फिनाले 14 जनवरी को होगा। लेकिन इससे पहले आज रात यानि कि 10 जनवरी को आकाश घर से बेघर हो जाएंगे।